Gold Bracelet Girl: 2 ग्राम गोल्ड ब्रेसलेट, ऑफिस के लिए 5 फंकी पीस
2 Gram Gold Bracelet For Women Latest: ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए 18 कैरेट गोल्ड ब्रेसलेट के लेटेस्ट डिजाइन देखें जो मिनिमल होकर भी पतली कलाई की नजाकत बढ़ा देंगे। आप भी सिंपल लुक पसंद करते हैं सोने के कड़ा स्टाइल ये ब्रेसलेट काम आसान करेंगे।

ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए आउटफिट के साथ फैशन कैरी करना बड़ा टास्क होता है। आप भी आर्टिफिशियल ज्वेलरी में पैसे खर्च थक चुकी हैं तो खुद पर इन्वेस्ट करते हुए 2 ग्राम में गोल्ड ब्रेसलेट (bracelet for women gold designs) खरीदें। ये मिनिमल होकर भी हर आउटफिट के साथ जंचते हैं। यहां देखें सोने के ब्रेसलेट न्यू डिजाइन्स में जो 100% आपको पसंद आएंगे।
गोल्ड चेन विद मोती ब्रेसलेट
कलाई की नजाकत में नूर जोड़ते हुए आप खुद के लिए पतली से गोल्ड चेन और काले मोतियों के कॉम्बिनेश पर ऐसे लाइटवेट गोल्ड ब्रेसलेट खरीद सकती हैं। आजकल सिंगल स्टोन और सोने के लॉकेट पर इन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। ये फुल स्लीव शर्ट से लेकर स्लीवलेस टॉप पर डेलीकेट लगते हैं। आपको सुनार के यहां gold bracelet for women design, 1-2 ग्राम में आसानी से मिल जाएगी।
18 कैरेट गोल्ड मंगलसूत्र ब्रेसलेट डिजाइन्स
मेटेलिक गोल्ड, काले मोती और लॉबस्टर लॉक डिजाइन वाली ये दोनों ब्रेसलेट मैरिड वुमन्स के लिए परफेक्ट है। आप भी Heavy Mangalsutra Designs पहनकर थक चुकी हैं तो इसे चुनना बनता है। तनिष्क, गीवा से लेकर कैरेटलेन समेत तमाम ज्वेलरी ब्रांड 1.5 ग्राम से 2 ग्राम में मंगलसूत्र ब्रेसलेट (Mangalsutra Women Bracelet) की विस्तृत रेंज ऑफर करते हैं।
गोल्ड डामंयड इंटरलॉकिंग ब्रेसलेट
स्लीक और लाइवेट लुक के लिए गर्ल्स इस तरह के इंटरलॉकिंग ब्रेसलेट में इन्वेस्ट करती हैं। इसे पतली सी चेन. दो तरह के छल्लों को आपस में जोड़कर बनाया जाता है। बीच में प्यारा से फूल है। किनारों पर लगे सफेद चमकते डाममंड इसे मॉडर्न और एलीगेंट लुक देते हैं। आप इसे डेली या ऑफिस वियर के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर गोल्ड का बजट नहीं ? 80% OFF पर गिफ्ट करें फैंसी ग्लास बैंगल कड़ा सेट
मीनाकारी फ्लोरल गोल्ड ब्रेसलेट
18 कैरेट गोल्ड ब्रेसलेट की ये डिजाइन उन महिलाओं के लिए मुफीद है जो ट्रेडिशनल टच पसंद करती है। यह साड़ी और एथनिक वियर पर कमाल का लुक देगा। गोल्ड चेन के साथ सर्कुलर स्टड डिजाइन और लिंक पैटर्न इसे स्पेशल बना रहे हैं। वहीं, फोकल प्वाइंट पर बारीक मीनकारी वर्क विंटेज और रॉयल लुक देता है। इसमें पीछे की ओर एडजस्टेबल हुक है जिसे साइज के अकॉर्डिंग छोटा-बड़ा किया जा सकता है।
टेफ्नी गोल्ड वेवी ब्रेसलेट
बेसिक चेन से हटकर Women Gold Kada Bracelet डिजाइन भी बढ़िया ऑप्शन हैं, जो टेफ्नी डिजाइन से इंस्पायर्ड है। वेवी पैटर्न विद छोटे-छोटे जरकन इसे सपोस्किकेटेड और फेमिनिन लुक देते हैं। अगर आप 22kt Gold Kangan का खर्चा अलग से बचाना चाहती हैं तो इसे खरीदें, जो 2-3 ग्राम में बनकर तैयार हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर सोने की झनकार, बेटी के लिए 10 ग्राम गोल्ड पायल पैजन