Gold Bangles Designs:घर में जब बेटी जन्म लेती है तो उसका स्वागत गोल्ड से करना चाहिए। यहां पर हम आपको 6 गोल्ड कंगन डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं। 5 ग्राम से लेकर 10 ग्राम तक में आप सोने का कंगन उनके लिए बनवा सकती हैं।
Gold Bangles Designs: हर माता-पिता की ख्वाहिश होती है कि उनकी नन्ही सी बिटीया सबसे सुंदर दिखें। बात जब जेवरों की होती है तो सोने का कंगन एक क्लासिक पसंद होते हैं। ये ना सिर्फ सुंदर लगते हैं बल्कि संस्कार और परंपरा की भी झलक इसमें होती है। छोटी सी बिटिया को आप गोल्ड कंगन का तोहफा दे सकते हैं। यहां हम आपके लिए लाए हैं 6 खूबसूरत गोल्ड कंगन डिजाइंस, जो आपकी लाडली के मासूम हाथों में और भी निखर उठेंगे।
एडजस्टेबल गोल्ड कंगन
बिटिया के जन्म के बाद उसे हाथों में सिल्वर पहनाने की जगह गोल्ड एडजस्टेबल कंगन पहना सकते हैं। सोने की चमक से उसकी कलाई खिल उठेगी। एडजस्टेबल कंगन 6 महीने की बच्ची से लेकर 4 साल की बिटिया तक को पहना सकती हैं। 5 -7 ग्राम के अंदर इस पैटर्न का कंगन आपको मिल जाएगा।
क्लासिक गोल्ड कंगन
बिटिया अगर थोड़ी बड़ी हो गई है तो फिर आप इस डिजाइंस के कंगन उसे पहना सकती हैं। यहां दो डिजाइंस के कंगन है जिस पर गोल्ड की मोती बनाए गए हैं। जो देखने में बहुत ही ज्यादा प्यारा लग रहा है। हालांकि इस डिजाइंस के कंगन थोड़े हैवी होते हैं। लेकिन बिटिया के हाथों में खूब खिलेंगे। इस तरह के कंगन उसे पहनाकर एक धरोहर के तौर पर उसे दे सकते हैं, जिसे वो अपनी लाडली को दे सकती है। क्योंकि यह एवरग्रीन डिजाइंस है।
नजर सुरक्षा वाला कंगन
इसके अलावा आप अपनी लाडली को बुरी नजर से बचाने के लिए नजर बट्टू वाला कंगन भी पहना सकती हैं। जिसमें नीले रंग की छोटी मोती या ईविल आई लटकन भी होती है। आप नजर सुरक्षा कंगन को सुनार से कस्टमाइज भी करा सकते हैं।
ट्विस्ट कंगन
सिंपल और सोबर कंगन आपकी लाडली के लिए परफेक्ट है। ट्विस्ट कंगन आपकी बिटिया बड़े होने तक पहन सकती है। दोनों हाथों की बजाय ये बाद में सिंगल हाथ में पहनकर स्कूल भी जा सकती है। इस तरह की कंगन आपको 4-6 ग्राम के अंदर मिल जाएंगे। इसकी चमक भी कभी फिकी नहीं होगी।
स्टार एंड मून गोल्ड कंगन
सितारे और चांद जैसी आकृतियों वाले डिजाइन छोटे बच्चों के लिए परियों की दुनिया जैसे लगते हैं। यह डिजाइन बेहद नाजुक और आकर्षक लगता है। स्टार एंड मून गोल्ड कंगन आपको 4 से 5 ग्राम के अंदर मिल जाएंगे।
गोल्ड कंगन को खरीदते वक्त ध्यान रखने वाली बातें
गोल्ड कंगन होल मार्क्स वाले ही खरीदें। कंगन का वजन हल्का रखें ताकि बिटिया आसानी से कैरी कर सकें। किनारे और कोने नुकीले न हों। कंगन पहनने-उतारने में आसान हो।