Flower Mangalsutra Pendant: फ्लावर डिजाइन मंगलसूत्र पेंडेंट ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। गोल्ड, कुंदन और स्टोन वर्क वाले फ्लोरल पेंडेंट रोज़ाना और खास मौकों पर खूबसूरत लगते हैं।

मंगलसूत्र एक सुहागन की पहचान होता है। अगर आप मंगलसूत्र खरीदने जा रही हैं, तो मोतियों के बजाय उसके पेंडेंट पर ध्यान दें। आजकल फ्लावर डिजाइन के पेंडेंट को खूब पसंद किया जा रहा है। आप न सिर्फ गोल्ड प्लेटेड बल्कि जरकन से लगाकर अमेरिकन डायमंड तक के लेटेस्ट मंगलसूत्र पेंडेंट खरीद सकती हैं, जो कि बेहद खूबसूरत दिखते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फ्लावर डिजाइन के लेटेस्ट मंगलसूत्र पेंडेंट के बारे में।

जरकन जेमस्टोन फ्लोरल मंगलसूत्र पेंडेंट

View post on Instagram

जरकन जेमस्टोन से बने फ्लावर पेंडेंट देखने में काफी सुंदर दिख रहे हैं। आप ऐसे पेंडेंट डबल लेयर के काले मोती मंगलसूत्र में पहन सकती हैं। मंगलसूत्र तब और भी ज्यादा खास लगेंगे जब आप पेंडेंट की डिजाइन वाले इयररिंग्स भी साथ में पहनेंगी। ऐसे मंगलसूत्र आपको आसानी से सेट के साथ हजार रुपए के अंदर मिल जाएंगे।

मल्टी पेंडेंट मंगलसूत्र

View post on Instagram

एक या 2 नहीं बल्कि आप 5 फ्लोरल डिजाइन वाले पेंडेंट गले में सजा सकती हैं। ऐसे मंगलसूत्र में मैचिंग स्टड्स पहनकर सज सकती हैं। मीडियम या फिर शॉर्ट डिजाइन के मंगलसूत्र चुनें और गले को खूबसूरती से सजाएं। 

और पढ़ें: Gold Mines in World: धरती के अंदर मिला 85 अरब डॉलर का 1000 टन सोना, चमत्कारिक घटना से दुनिया हैरान!

शॉर्ट जरकन मंगलसूत्र पेंडेंट

View post on Instagram

अगर छोटे पेंडेंट पहनना पसंद है, तो आप जरकन के सुंदर पेंडेंट खरीदकर खुद को सुंदर दिखाएं। ऐसे फ्लावर पेंडेंट आपको आसानी से 200 रु के अंदर मिल जाएंगे।

हैवी फ्लावर पेंडेंट

View post on Instagram

आप चाहे तो हल्के के बजाय मंगलसूत्र के लिए हैवी फ्लावर डिजाइन के पेंडेंट ले सकते हैं। इसमें आपको गोल्ड प्लेटेड के साथ ही जरकन वर्क वाले पेंडेंट मिल जाएंगे।

और पढ़ें: Baby Silver Anklets: फैशन+सेफ्टी का मेल, लड़कियों के लिए एकलेट डिजाइन