Mangalsutra Under Rs 500: ₹500 से कम में खरीदें फैंसी मंगलसूत्र! जानें शॉर्ट, चेन और इंफिनिटी पेंडेंट वाले मंगलसूत्र डिजाइनों के बारे में, जो हर नई दुल्हन के लिए परफेक्ट हैं।
Fancy Mangalsutra Designs: अगर आपकी नई शादी हुई है और मंगलसूत्र को लेकर अभी भी कंफ्यूजन है तो आप फैंसी मंगलसूत्र डिजाइन खरीद सकती हैं। गोल्ड प्लेटेड आर्टिफिशियल मंगलसूत्र आपको लाखों नहीं बल्कि ₹ 500 के अंदर मिल जाएंगे। हल्के मंगलसूत्र डिजाइन में आपको एक नहीं बल्कि कई ऑप्शन मिलेंगे। आईए जानते हैं आजकल ट्रेंड में चल रहे मंगलसूत्र के बारे में।
चेन मंगलसूत्र डिजाइन (Chain mangalsutra designs)
चेन मंगलसूत्र डिजाइन में काली मोती का कम इस्तेमाल किया जाता है। उसमें गोल्ड प्लेटेड चेन होती है और कुछ मात्रा में काले मोती होते हैं। साथ ही इसमें फैंसी पेंडेंट का इस्तेमाल भी किया जाता है। अगर आप भारी मंगलसूत्र नहीं पहनना चाहते हैं तो चेन डिजाइन के आर्टिफिशियल मंगलसूत्र खरीद सकती हैं। ऐसे मंगलसूत्र आपको 200 से ₹500 के अंदर मिल जाएंगे। आप साड़ी के साथ एथनिक लुक में भी ऐसे मंगलसूत्र पहन कर सज सकती हैं।
शॉर्ट मंगलसूत्र डिजाइन (Short mangalsutra designs)
चेन डिजाइन में मिलने वाले मंगलसूत्र में कम काले मोती यूज किए जाते हैं। अगर आपको लंबे मंगलसूत्र नहीं पसंद तो आप शॉर्ट मंगलसूत्र भी खरीद सकती हैं। यह मंगलसूत्र ज्यादा बड़े नहीं होते और आसानी से ऑफिस वियर के लिए भी पसंद किए जा सकते हैं।
इनफिनिटी मंगलसूत्र डिजाइन (infinity mangalsutra design)
भले ही आप मंगलसूत्र सस्ता खरीदें लेकिन उसके साथ मिलने वाले पेंडेंट में फैंसी लुक जरूर चूज करें। आजकल इंफिनिटी डिजाइन की पेंडेंट को पसंद किया जा रहे है। लंबा मंगलसूत्र है या फिर छोटा, उसके साथ इंफिनिटी या फिर अमेरिकन डायमंड पेंडेंट खरीद सकती हैं। आपको ऑनलाइन मंगलसूत्र के कई ऑप्शन उपलब्ध हो जाएंगे। यह मंगलसूत्र आपको ₹500 के अंदर आसानी से मिल जाएंगे।
आप चाहे तो 18k गोल्ड में भी मंगलसूत्र खरीद सकती हैं। ऐसे मंगलसूत्र सस्ते पड़ते हैं और लंबे समय तक चमक एक जैसी ही बनी रहती है। आपको ऑनलाइन ऐसे ऑप्शन जरूर ढूढ़ने चाहिए।