Shivangi Joshi latest jewellery: शिवांगी जोशी से ज्वेलरी लुक को सावन अपनाएं। जानिए उनके खूबसूरत ज्वेलरी लुक की खास बातें और ₹500 में मिलने वाले डिजाइन।

Sawan Jewellery Look:  सावन के महीना शुरू होते ही रंग-बिरंगे एथनिक लुक के साथ महिलाएं सज-धज कर तैयार होती हैं। साड़ी से लगाकर सूट तक में एक से बढ़कर एक ज्वेलरी पहनती हैं। अगर अब तक आपने सावन के महीने के लिए ज्वेलरी नहीं खरीदी है तो एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के ज्वेलरी कलेक्शन से कुछ ज्वेलरी लुक रीक्रिएट कर सकती हैं। आईए जानते हैं शिवांगी जोशी के लेटेस्ट ज्वेलरी डिजाइन के बारे में जो आपको मात्र ₹500 के अंदर मिल जाएंगे।

शिवांगी जोशी की लेटेस्ट नथ डिजाइन

View post on Instagram
 

शिवांगी जोशी ने बनारसी लाल रंग की साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत नथ पहनी है। नथ में नग का इस्तेमाल किया गया है जो इसे दो गुना खूबसूरत बना रहा है। अगर आप भी सावन के दौरान हैवी ज्वेलरी लुक में सजेंगी तो मार्केट से ₹500 के अंदर नग वाली नथ खरीद लें। ऐसी नथ डिजाइन न तो बहुत बड़ी होती हैं ना ही बहुत छोटी। आपको इसमें डिफरेंट डिजाइन मिल जाएंगे। आप चाहे तो सफेद मोती वाली नथ भी पहन सकती हैं। 

लेटेस्ट मोती लटकन वाले कुंदन झुमके

View post on Instagram
 

शिवांगी जोशी ने पूजा के दौरान लाल रंग का लहंगा पहना है और उसके साथ में कुंदन और हरे मोती की लटकन वाले बेहद खूबसूरत झुमके पहने हैं। झुमको से मैच करता हुआ मांग टीका भी उन्हें बेहद खूबसूरत लुक दे रहा है। आप भी शिवांगी जोशी के इस ज्वेलरी लुक को अपना सकती है। शिवांगी ने झुमके और बिंदी के साथ गले के हार को स्किप कर दिया है। इस कारण से उनका लुक गॉर्जियस लग रहा है। आप भी खास मौके के लिए ऐसा लुक अपना सकती हैं।

फ्लोरल डिजाइन स्टड्स

View post on Instagram
 

अगर आपको ट्रेडीशनल इयररिंग्स कुछ खास पसंद नहीं है तो आप आजकल फैंसी डिजाइन वाले इयररिंग्स भी साड़ी सूट के साथ पहन सकती हैं। शिवांगी जोशी ने ड्रेस से मैच करता हुआ फ्लोरल डिजाइन का स्टड पहना है जिसमें नीचे मोती की लटकन दिख रही है। आप भी बड़े या फिर छोटे साइज में ऐसे इयररिंग्स ₹500 के अंदर खरीदें और सावन में सज जाएं।