- Home
- Lifestyle
- jewellery
- 6 ग्राम में मिलेगा गोल्डन प्यार! एनिवर्सरी पर हब्बी से मांगें ये ट्रेंडी चेन मंगलसूत्र
6 ग्राम में मिलेगा गोल्डन प्यार! एनिवर्सरी पर हब्बी से मांगें ये ट्रेंडी चेन मंगलसूत्र
आजकल चेन मंगलसूत्र का ट्रेंड खूब चल रहा है। वर्किंग वुमन से लेकर हाउसवाइफ तक, सभी इसे पसंद कर रही हैं। फ्लावर, इनफिनिटी, रिंग जैसे कई डिज़ाइन उपलब्ध हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
मंगलसूत्र हर हिंदु सुहागन की पहचान है। शादी के वक्त हर पति अपनी पत्नी को मंगलसूत्र पहनाते हैं। ऐसे में महिलाएं बहुत शौक और शान से मगंलसूत्र को पहनती हैं। हर समय मंगलसूत्र के डिजाइन और पैटर्न में एक नया ट्रेंड आता है, ऐसे में आजकल मंगलसूत्र में चेन मंगलसूत्र का ट्रेंड बहुत है। हर वर्किंग और हाउस वाइफ वुमन के गले में आपको ये चेन मंगलसूत्र मिल जाएगा। चेन मंगलसूत्र के कुछ डिजाइन हम आपके लिए लेकर आए हैं, तो चलिए एक नजर डालें।
फ्लावर पेंडेंट चेन मंगलसूत्र
फ्लावर पेंडेंट वाले ये चेन मंगलसूत्र मॉर्डन और स्टाइलिश है, जो आपके गले की सुंदरता को बढ़ाएगी। इस मंगलसूत्र में काले मोती और खूबसूरत सफेद नग और क्रिस्टल वाले पेंडेंट काफी प्यारे लग रहे हैं। इस तरह के मंगलसूत्र आपके डेलीवियर और ऑफिस के लिए बहुत बढ़िया है।
इनफिनिटी पेंडेंट मंगलसूत्र
मंगलसूत्र की ये डिजाइन भी आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। इनफिनिटी का अर्थ है कभी खत्म न होने वाला, ऐसे में आप चेन मंगलसूत्र में इस तरह इनफिनिटी पेंडेंट लगा सकते हैं, जो आपके गले की शान और पति से प्यार दोनों बढ़ाएगी।
रिंग पेंडेंट मंगलसूत्र
रिंग पेंडेंट मंगलसूत्र का ये पैटर्न भी आजकल महिलाओं के बीच ट्रेंड में है। आजकल की वर्किंग महिलाएं इस तरह के रिंग पेंडेंट वाले मंगलसूत्र को बहुत पसंद कर रहे हैं। चेन मंगलसूत्र में इस तरह दो रिंग पेंडेंट की तरह होते हैं जो चेन मंगलसूत्र के साथ होती है।
मिनिमल पेंडेंट चेन मंगलसूत्र
मिनिमल चेन मंगलसूत्र का ये डिजाइन भी आजकल पसंद किया जा रहा है। अगर कोई हसबेंड अपनी बीवी को खुश करना चाहते हैं, तो आप इस तरह मिनिमल पेंडेंट वाले चेन मंगलसूत्र ले सकते हैं। इसमें शुरु में काले और सुनहरे मोती है, जो चेन में लगे हैं।
वी शेप पेंडेंट चेन मंगलसूत्र
वी शेप पेंडेंट चेन मंगलसूत्र की ये डिजाइन वी पेंडेंट वाले चेन के पैटर्न में बनाया गया है। इस तरह के मंगलसूत्र अनमेरिड लोगों के लिए प्लेन गोल्ड में चेन मिल जाएगा। ऐसे में अगर आप मैरिड हैं, तो इस तरह के वी शेप पेंडेंट वाले चेन मंगलसूत्र ले सकते हैं।