मंगलसूत्र का चेन या मोती-माला है, लेकिन ढंग का पेंडेंट नहीं है, तो इस बार बिना ज्यादा पति के जब को हल्का किए खरीद लें मंगलसूत्र पेंडेंट की कुछ शानदार डिजाइन, जो आ जाएगा 2-3 ग्राम के अंदर में, तो चलिए देखें कुछ डिजाइन।
मंगलसूत्र औरत के गले की शान, सुहाग की निशानी और आजकल फैशन के नजरिये से बहुत अहम जूलरी है। आजकल की बात करें तो अब पुराने जमाने के मंगलसूत्र से कुछ हटके नया और यूनिक डिजाइन मार्केट में आ चुका है। बॉलीवुड सेलेब्स और टीवी एक्ट्रेस आजकल मिनिमल और मॉर्डन लुक वाला सुंदर मंगलसूत्र अपने गले में पहनकर लोगों के लिए नया फैशन स्टेटमेंट पेश कर रही हैं। ये तो रही मंगलसूत्र के फैशन की बात, लेकिन आम आदमी के लिए सोने का भाव आसमान को छू रहा है, जिसमें महिलाएं एक साथ पूरा मंगलसूत्र लेने के बारे में 10 बार सोचेंगी। मंगलसूत्र पूरा लेने का बजट नहीं है और हरियाली तीज भी आने वाला है, क्यों न इस बार पिया का जेब ढीला किया जाए। इस बार आप हरियाली तीज में पिया से मंगलसूत्र के छोटे और कम वेट वाले पेंडेंट का तोहफा मांग लें। पहले पेंडेंट खरीद लें फिर बाद में इसका चेन खरीद लिजिएगा। अगर ये आइडिया पसंद आया तो चलिए पेंडेंट के कुछ डिजाइन देख लेते हैं, जो लगभग 2-3 ग्राम में बन जाएंगे।
2-3 ग्राम में मंगलसूत्र के पेंडेंट के डिजाइन (Mangalsutra Pendant Design Under 2-3 Gram)
मीनाकारी मंगलसूत्र पेंडेंट डिजाइन
मीनाकारी मंगलसूत्र के इस पेंडेंट में खूबसूरत मीनाकारी का काम है, जो इस छोटे से पेंडेंट की सुंदरता को बढ़ा रही। मॉडर्न के साथ ये ट्रेडिशनल लुक भी दे रही है।
चौकोर मंगलसूत्र पेंडेंट डिजाइन
चौकोर पैटर्न में इस तरह के मंगलसूत्र के पेंडेंट आजकल महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। इस तरह के डिजाइन गले में क्लासी और स्टाइलिश लगते हैं, साथ ही ये हर साइज और वेट में आपको मिल जाएंगे।
वाटी स्टाइल मंगलसूत्र पेंडेंट
डेली वियर के लिए मंगलसूत्र चाहिए तो आप इस तरह वाटी मंगलसूत्र पेंडेंट के डिजाइन अपने लिए ले सकती हैं। ऑफिस वियर के लिए ये कम बजट में बढ़िया चीज है।
मोर पैटर्न मंगलसूत्र डिजाइन
ट्रेडिशनल डिजाइन पसंद है तो आप इस तरह खूबसूरत मोर डिजाइन में अपने लिए मंगलसूत्र ले सकती हैं। ये बेहद शानदार और स्टाइलिश लगता है, साथ ही कम वेट और कम बजट में ये आपको आसानी से मिल जाएगी।
नोट- 2-3 ग्राम में सिर्फ मंगलसूत्र का पेंडेंट आएगा, इस लेख में हम सिर्फ पेंडेंट की बात कर रहे हैं, भले ही चित्र में पूरे मंगलसूत्र का डिजाइन हो लेकिन आप सिर्फ पेंडेंट पर फोकस करें।