MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • World Sight Day: बच्चों के आंखों पर कहीं लग ना जाएं पावर ग्लास, डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स

World Sight Day: बच्चों के आंखों पर कहीं लग ना जाएं पावर ग्लास, डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स

दुनिया भर में दृष्टि हानि की समस्या की रोकथाम, आंखों की देखभाल और उससे जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल अक्टूबर महीने के दूसरे रविवार को विश्व दृष्टि दिवस (World Sight Day) मनाया जाता है। 

Nitu Kumari | Published : Oct 12 2023, 07:16 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image
Image Credit : Getty

पूरी दुनिया में 11 अक्टूबर को इस बार विश्व दृष्टि दिवस (World Sight Day) मनाया जा रहा है। आंख की रोशनी हम सबके लिए कितनी जरूरी है वो हम सब जानते हैं। इसके बिना जीवन अंधकार से भर जाता है। सिवा ब्लैक के कोई रंग नजर नहीं आता है। हमारी जरा सी लापरवाही हमारे या हमारे बच्चों की आंखों की रोशनी को कम कर देती है। आज के वक्त में तो ज्यादातर बच्चों के आंखों पर चश्मा नजर आता है। लेकिन अच्छी डाइट से ना सिर्फ हम अपने बल्कि बच्चों के विजन को भी सुरक्षित रख सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं 8 ऐसे फूड्स जिसे खाने से बच्चों के आंखों पर चश्मा नहीं लगेगा और विजन भी तेज हो जाएगा।

29
Asianet Image
Image Credit : our own

गाजर

गाजर बीटा-कैरोटीन से भरपूर होती है, जो विटामिन ए का अग्रदूत है। स्वस्थ दृष्टि बनाए रखने के लिए विटामिन ए आवश्यक है। इसलिए अपने बच्चे की डाइट में हर रोज गाजर जरूर शामिल करें। आप सलाद के रूप में या फिर सब्जी के रूप में इसे बच्चे को दे सकते हैं। अगर बच्चा फिर भी नहीं खाता है तो आटे में कद्दूकस करके रोटी बना सकती हैं।

39
Asianet Image
Image Credit : our own

शकरकंद

गाजर की तरह, शकरकंद में भी बीटा-कैरोटीन की मात्रा अधिक होती है और यह स्वस्थ दृष्टि को बढ़ावा देता है। आप इसे उबालकर दूध के साथ बच्चे को दे सकती हैं। शकरकंद को उबालकर रोस्ट करके भी उसे खिला सकती हैं।

49
Asianet Image
Image Credit : our own

पत्तेदार सब्जियां

पालक, केल और कोलार्ड साग ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन से भरपूर होते हैं, जो आंखों को हानिकारक रोशनी से बचाने और मैक्यूलर डिजनरेशन के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए अपने बच्चे के डाइट में पत्तेदार सब्जियों को जरूर जगह दें।

59
Asianet Image
Image Credit : pexles

शिमला मिर्च

शिमला मिर्च खास करके लाल और नारंगी, विटामिन सी से भरपूर होती हैं। आंखों में रक्त वाहिकाओं के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए विटामिन सी आवश्यक है। आप इसे सलाद के रूप में, सब्जी के रूप में या फिर सैंडविच में डालकर बच्चों को खिला सकती हैं।

69
Asianet Image
Image Credit : our own

बेरीज

ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और अन्य जामुन एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं जो आंखों को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।

79
Asianet Image
Image Credit : our own

फिश

सैल्मन, मैकेरल और सार्डिन जैसी मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है, जो सूखी आंखों के जोखिम को कम करने और आंखों के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

89
Asianet Image
Image Credit : our own

ड्राई फ्रूट्स और सीड्स

बादाम, अखरोट और अलसी के बीज विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो आंखों को उम्र से संबंधित नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।

99
Asianet Image
Image Credit : Getty

अंडे

अंडे ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन का एक अच्छा सोर्स है। यह आंखों के विजन को बनाए रखने में मदद करता है। मोतिया बिंद के जोखिम को कम करता है।

और पढ़ें:

Platelet को नैचुरल तरीके से कैसे बढ़ाएं? यहां जानें प्लेटलेट्स कम होने से क्या होता है

world cup 2023:शुभमन गिल का प्लेटलेट्स हुआ कम, जानें कितना खतरनाक होता है डेंगू में इसका Low हो जाना

Nitu Kumari
About the Author
Nitu Kumari
नीतू नवंबर 2021 से Asianetnews Hindi में कार्यरत हैं। ये मास कम्युनिकेशन में एमए करने के बाद इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक समय से काम कर रही हैं। वर्तमान में एशिया नेट हिंदी में लाइफस्टाइल बीट देख रही हैं। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर भी काम करने का अनुभव है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories