Precautions after blood donation: रक्तदान से पहले और बाद की सावधानियां जानना जरूरी है। पर्याप्त आराम, पौष्टिक आहार और डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

World Blood Donor Day 2025: हर साल 14 जून को वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाया जाता है। इस दिन का मकसद लोगों को ब्लड डोनेशन के प्रति जागरूक करना है। लोगों को लगता है कि ब्लड डोनेशन करने से उनके शरीर में खून की कमी हो जाएगी, जबकि ऐसा नहीं होता है। अगर आप रक्तदान करने के पहले और बाद में कुछ प्रिकॉशन लेते हैं, तो ब्लड डोनेशन करना एक हेल्दी ऑप्शन माना जाता है और बहुत जरूरी भी है। आइए हम आपको बताते हैं कि ब्लड डोनेशन के बाद आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

ब्लड डोनेशन से पहले क्या करें (What to do before blood donation)

  • ब्लड डोनेट करने से पहले आप अपना फोटो आईडी कार्ड जरूर लेकर जाएं, क्योंकि यह ब्लड बैंक में जरूरी होता है।
  • आरामदायक कपड़े पहने, ताकि ब्लड डोनेट करने में आसानी हो।
  • अगर आपको पहले से कोई बीमारी हैं, तो उस हेल्थ कंडीशन के बारे में डॉक्टर को जानकारी दें।
  • अगर आप ब्लड डोनेट करने जा रहे हैं, तो एनर्जी बनाए रखने के लिए एक दिन पहले आराम से 7 से 8 घंटे की नींद लें।
  • ब्लड डोनेट करने से पहले कुछ खाकर जाएं। आप आयरन और प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन कर सकते हैं।
  • ब्लड डोनेट करने से पहले शरीर को अच्छी तरह से हाइड्रेट रखें। आप पानी या नारियल पानी पी सकते हैं।
  • ब्लड डोनेट करने से पहले चाय कॉफी या सिगरेट से परहेज करें, क्योंकि शरीर को डिहाइड्रेट कर सकता है।

ब्लड डोनेशन के बाद क्या करें (Dos and don’ts of blood donation)

  • जब आपने ब्लड डोनेट किया हैं, तो ब्लड डोनेशन के तुरंत बाद कुछ भी काम नहीं करें। 10 से 15 मिनट बैठकर आराम करें।
  • ब्लड डोनेशन करने के बाद ज्यादा से ज्यादा मात्रा में लिक्विड का इनटेक करें, पानी पिएं, जूस पिएं या नींबू पानी पिएं, ताकि शरीर में फ्लूइड की कमी ना हो।
  • ब्लड डोनेशन के बाद तुरंत कुछ हैवी खाने से बचें। आप कुछ हल्के स्नैक्स, बिस्किट, केला या लाइट मील जैसे- दलिया या ओट्स खा सकते हैं।
  • ब्लड डोनेशन के बाद आपको आयरन और प्रोटीन से भरपूर खाना खाना चाहिए। आप हरी पत्तेदार सब्जियां दालें अंडा या लीन प्रोटीन का सेवन कर सकते हैं।
  • ब्लड डोनेशन के बाद अगर आपको चक्कर आने लगे हैं, कमजोरी महसूस होने लगे तो पैर को ऊपर 90 डिग्री के एंगल पर रखकर कुछ मिनट के लिए इसी पोजीशन पर रहे।

ब्लड डोनेशन के बाद क्या ना करें (Tips for first-time blood donors)

  • ब्लड डोनेशन के बाद कम से कम 24 घंटे तक किसी भी भारी चीज या सामान को उठाने से बचे, नहीं तो आपको कमजोरी हो सकती है।
  • ब्लड डोनेशन के बाद कम से कम 24 घंटे तक हाई इंटेंसिटी वर्कआउट ना करें। रनिंग या जिम ना जाए।
  • ब्लड डोनेशन के बाद भूल कर भी शराब या सिगरेट का सेवन न करें, नहीं तो इससे कई सारे हेल्थ इश्यूज बढ़ सकते हैं।
  • ब्लड डोनेशन करने के बाद कभी भी गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए, नहीं तो उससे चक्कर आ सकते हैं।
  • अगर ब्लड डोनेट करने के 24 घंटे बाद भी थकान, चक्कर, तेज सिर दर्द या बुखार जैसा कुछ लगे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।