सार

बेलपत्र सिर्फ पूजा के लिए ही नहीं, सेहत के लिए भी है खास! रोजाना सेवन से दिल, इम्यूनिटी और पाचन तंत्र रहेगा मजबूत। डायबिटीज कंट्रोल में भी है मददगार।

हेल्थ डेस्क: बेलपत्र के पत्तों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल पूजा-पाठ में किया जाता है। इन्हें भोलेनाथ को चढ़ाया जाता है। क्योंकि भगवान शिव को बेलपत्र बहुत प्रिय है। बेलपत्र को संस्कृत में बिल्व पत्र कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेलपत्र का इस्तेमाल सिर्फ पूजा-पाठ में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी किया जाता है। जी हां, आपने सही सुना। रोजाना बेलपत्र का सेवन करने से शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है। क्योंकि इसमें विटामिन ए, सी, बी1 और बी6 पाए जाते हैं. इसके अलावा बेलपत्र में कैल्शियम और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। बेलपत्र को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है। अगर आप रोजाना बेलपत्र का सेवन करते हैं तो कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसका सेवन किन लोगों को करना चाहिए।

बेलपत्र का सेवन कैसे करें

बेलपत्र को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है. सबसे अच्छा तरीका है इसे खाली पेट चबाना. अगर आपको इसे चबाने में परेशानी होती है तो आप इसे पानी में उबालकर चाय बनाकर पी सकते हैं।

ये भी पढ़ें- सिर्फ 1 किमी चलकर कितनी कैलोरी हो सकती है बर्न?

1. दिल के लिए

बेल पत्र में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो दिल को कई बीमारियों से बचा सकते हैं। बेल पत्र आपके दिल को मजबूत बनाने में मददगार है। अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं।

2. इम्यूनिटी के लिए

रोजाना सुबह खाली पेट बेल पत्र का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सकती है। मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है।

ये भी पढ़ें- हार्ट अटैक के लिए क्या कब्जियत भी हो सकती है जिम्मेदार? समझें 4 पॉइंट्स में

3. पाचन के लिए

बेल पत्र में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर रखने में मददगार है। अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है तो आप बेल पत्र का सेवन कर सकते हैं। इसे खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं।

4. डायबिटीज के लिए

मधुमेह आज के समय की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। इसका कोई ज्ञात इलाज नहीं है। जीवनशैली और खान-पान की आदतों में बदलाव करके इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। रोजाना बेलपत्र का सेवन करने से मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- पेट दर्द और जी मिचलाना हो सकता है गॉलब्लैडर स्टोन का संकेत!