5-4-3-2-1 exercise routine एक तेज, असरदार तरीका है वजन कम करने और बॉडी टोन करने का। घर पर बिना सामान के करें ये आसान एक्सरसाइज और पाएं फिट बॉडी।
54321 Workout For Weight Loss: आजकल वेट लॉस के लिए लोग तरह-तरह की एक्सरसाइज और वर्कआउट रूटीन को फॉलो करते हैं। उन्हीं में से एक है 5-4-3-2-1 वर्कआउट, जो एक फुल बॉडी हाई इंटेंसिटी वर्कआउट फॉर्मेट है। यह बहुत कम समय में आपकी कार्डियो, स्ट्रैंथ और एंड्योरेंस को बढ़ाता है। इस वर्कआउट को आप घर पर ही बिना किसी इक्विपमेंट के कर सकते हैं। तेजी से फैट लॉस कर सकते हैं और अपनी बॉडी को टोन कर सकते हैं।
क्या होता है 5-4-3-2-1 वर्कआउट (What is 54321 workout)
5-4-3-2-1 वर्कआउट में 5 राउंड होते हैं, जो एक-एक मिनट के होते हैं और हर राउंड में एक अलग तरह की एक्सरसाइज शामिल होती है। इसमें कार्डियो से लेकर लोअर बॉडी स्ट्रैंथ तक फुल बॉडी बर्न जैसी एक्सरसाइज शामिल होती है।
5 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज
इस वर्कआउट फॉर्मेट में सबसे पहले 5 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज की जाती है, जिसमें जंपिंग जैक्स या हाई नी एक्सरसाइज होती है। इससे शरीर को वार्म अप करने में मदद मिलती है और बॉडी एक्टिव होती है।
4 मिनट लोअर बॉडी स्ट्रैंथ
4 मिनट लोअर बॉडी स्ट्रैंथ में आप स्क्वाट्स और लंजेस जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे थाई, हिप, लेग मसल्स टोन होती है और यहां पर जमा जिद्दी फैट को भी कम करने में मदद मिलती है।
3 मिनट अप्पर बॉडी स्ट्रैंथ
54321 वर्कआउट रूटीन में तीसरे नंबर पर 3 मिनट अप्पर बॉडी स्ट्रैंथ वर्कआउट होता है। इसमें आप Push-Ups या Plank Shoulder Taps जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह चेस्ट, शोल्डर, आर्म्स के लिए इफेक्टिव होती है और अपर बॉडी को टोन करती है।
2 मिनट कोर वर्कआउट
नेक्स्ट स्टेप में आपको 2 मिनट हार्डकोर वर्कआउट करना है। इसमें आप स्टेयर क्लाइंबिंग, सिटअप्स या स्क्वाट्स जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह पेट को कम करने और कोर मसल्स को मजबूत करने में मदद करती हैं।
1 मिनट फुल बॉडी बर्न
सबसे लास्ट में आपको एक मिनट तक फुल बॉडी बर्न वर्कआउट करना है, इसमें आप Burpees या Plank to Jump जैसी इफेक्टिव एक्सरसाइज कर सकती है। यह फुल बॉडी को टोन करने में मदद करती है, जल्दी कैलोरी बर्न करती है और बॉडी स्ट्रैंथ को बढ़ाती हैं।
54321 एक्सरसाइज के फायदे (5-4-3-2-1 exercise routine)
54321 वर्कआउट रूटीन फैट बर्न करने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करती है। यह कम समय में ज्यादा रिजल्ट देता है। आप बिना जिम जाए घर पर ही इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। इससे पूरे शरीर की मसल्स टोन होती है।