हेल्थ डेस्क : "An apple a day keeps the doctor away" वाली कहावत सिर्फ कहने के लिए नहीं है। रोजाना एक सेब खाने से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। लेकिन हमेशा ध्यान रखें कि सेब का अधिकतर पोषण उसके छिलके में होता है, इसलिए इसे छिलके समेत खाएं। इसी के साथ आज हम आपको यहां सबसे कॉमन सवाल का आंसर देने वाले हैं कि आखिर रोजाना एक सेब खाने से क्या होता है।
1. इम्यूनिटी को मजबूत बनाना
सेब में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इससे सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बचाव होता है।
डॉक्टरों की चेतावनी, लंबे समय तक बैठना स्मोकिंग जितना है डेंजर
2. हृदय को हेल्दी बनाए
सेब में घुलनशील फाइबर (सॉल्यूबल फाइबर) होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह दिल की धड़कन को सामान्य रखने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है।
3. पाचन तंत्र को सुधारता है
सेब में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है। पेक्टिन फाइबर, पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है, जिससे डाइजेशन सुधरता है। साथ ही कब्ज में राहत मिलती है। रोजाना एक सेब खाने से पेट साफ रहता है।
4. वजन घटाने में मददगार
सेब कम कैलोरी वाला फल है, लेकिन यह फाइबर से भरपूर होता है, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती। इसे स्नैक के रूप में खाने से अनहेल्दी खाने की आदत कम हो जाती है।
5. डायबिटीज का खतरा कम
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स सेब का शुगर धीरे-धीरे शरीर में रिलीज होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम घटता है।
कोसों दूर रहेगा चर्बी+ मोटापा ! सुबह उठकर पीना शुरू कर दें ये 'जादुई पानी'
6. मस्तिष्क के लिए फायदेमंद
सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और क्वेरसेटिन मस्तिष्क की कोशिकाओं को डैमेज से बचाते हैं। यह याददाश्त को तेज करता है और न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों जैसे अल्जाइमर और डिमेंशिया के खतरे को कम करता है।
7. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
सेब में मौजूद विटामिन A, C, और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को चमकदार और बालों को मजबूत बनाते हैं। यह एजिंग के संकेतों को धीमा करता है।
8. हड्डियों को मजबूत बनाता है
सेब में मौजूद बोरॉन और कैल्शियम हड्डियों की मजबूती को बढ़ाते हैं। यह खासकर महिलाओं के लिए फायदेमंद है।
9. कैंसर के जोखिम को कम
सेब में मौजूद फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में फ्री रैडिकल्स को कम करके कैंसर के खतरे को कम करते हैं।
10. दांतों की सफाई
सेब को चबाने से दांतों और मसूड़ों की अच्छी सफाई होती है। यह दांतों पर प्लाक को जमने नहीं देता और मुंह की दुर्गंध को कम करता है।