Sat, 12 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • What is cryotherapy: बर्फ के पानी में डुबकी लगाने के ये 7 फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप

What is cryotherapy: बर्फ के पानी में डुबकी लगाने के ये 7 फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप

हेल्थ डेस्क: आपने आज तक कई लोगों को बर्फ के पानी में डुबकी लगाते हुए देखा होगा? बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने भी एक वीडियो में आइस बाथ लिया, जिसे क्रायोथेरेपी कहा जाता है। आइए हम आपको बताते हैं क्रायोथेरेपी के बारे में और इसके फायदे...

2 Min read
Deepali Virk
Published : May 08 2023, 08:49 AM IST | Updated : May 08 2023, 08:55 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
क्या होती है cryotherapy
Image Credit : Getty

क्या होती है cryotherapy

क्रायोथेरेपी एक प्रकार की थेरेपी है, जिसमें कुछ मिनट या सेकंड के लिए बेहद ठंडे तापमान के संपर्क में आना शामिल है, आमतौर पर -110 डिग्री सेल्सियस और -140 डिग्री सेल्सियस के बीच। हाल ही में एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने भी -15 डिग्री सेल्सियस में क्रायोथेरेपी ली।

28
सूजन कम करता है
Image Credit : Getty

सूजन कम करता है

आइस बाथ मांसपेशियों में सूजन और दर्द को कम करने में मदद कर सकता है, जो इंटेंस वर्कआउट के बाद फायदेमंद हो सकता है।

38
रिकवरी में तेजी लाता है
Image Credit : Getty

रिकवरी में तेजी लाता है

क्रायोथेरेपी सूजन को कम करके रिकवरी को तेज करने में मदद कर सकता है, जिससे एथलीट जल्द ही अपने ट्रेनिंग पर वापस आ सकते हैं।

48
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार
Image Credit : Getty

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

ठंडे पानी के संपर्क में आने से ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने में मदद मिल सकती है, जो मांसपेशियों में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की सप्लाई को बढ़ावा दे सकता है, जिससे रिकवरी में मदद मिल सकती है।

58
मानसिक मजबूती को बढ़ाता है
Image Credit : Getty

मानसिक मजबूती को बढ़ाता है

बर्फ के पानी से नहाना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, और कई बार इससे मानसिक दृढ़ता बढ़ती है और ये स्ट्रेस लेवल को करने में मदद करता है।

68
इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है
Image Credit : Getty

इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है

कुछ रिसर्च से पता चलता है कि आइस बाथ लेने से सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे हमारी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

78
एनर्जी लेवल को बढ़ाए
Image Credit : Getty

एनर्जी लेवल को बढ़ाए

बर्फ के पानी से नहाने से मांसपेशियों में ऑक्सीजन की सप्लाई को सुधार करने में मदद मिल सकती है, जिससे ऊर्जा के स्तर में वृद्धि हो सकती है और हम दिनभर ऊर्जावान बने रहते हैं।

88
कोर शरीर के तापमान को कम करता है
Image Credit : Getty

कोर शरीर के तापमान को कम करता है

जब आप अधिक गरम हो जाते हैं तो क्रायोथेरेपी आपको ठंडा करने में मदद कर सकता है। एक रिसर्च के अनुसार, एक्सरसाइज के बाद ठंडे पानी में सिर्फ 10 मिनट के लिए नहाने से आपके शरीर का तापमान कम हो जाता है। पसीने से तरबतर होने के बाद ठंडा होने से आपको हीट स्ट्रोक से बचने में मदद मिल सकती है।

और पढ़ें- क्या होता है नेजल पॉलीप्स सर्जरी, जिसकी वजह से प्रियंका चोपड़ा की नाक हो गई थी चपटी

About the Author

Deepali Virk
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। यहां पर खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों पर लिख रही हैं। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved