Diet to stop smoking:  No Smoking Day पर अगर आप स्मोकिंग छोड़ने का सोच रहे हैं, तो डाइट में कुछ खास फूड्स शामिल करना मददगार हो सकता है। जानें 6 ऐसे हेल्दी फूड्स जो निकोटिन की क्रेविंग कम करने और स्मोकिंग की आदत छोड़ने में सहायक हो सकते हैं।

मार्च के महीने में धूम्रपान निषेध दिवस या नो स्मोकिंग डे के रूप में मनाया जाता है। स्मोकिंग के कारण देश दुनिया में लाखों लोग गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के साथ ही जान भी गंवाते हैं। भारत तंबाकू का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और अन्य रिपोर्टों की मानें तो भारत में लगभग 10 से 12 करोड़ से अधिक लोग धूम्रपान करते हैं। स्मोकिंग की आदत से छुटकारा पाना बहुत मुश्किल नहीं बल्कि आसान काम है। अगर ठान लिया जाए, तो डॉक्टर की मदद और खानपान से स्मोकिंग छूट सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ फूड्स के बारे में, जो स्मोकिंग से छुटकारा दिला सकती है।

केला निकोटिन क्रिविंग करेगा कम

केले में पोटैशियम और विटामिन B6 पाया जाता है। अगर आप स्मोकिंग छोड़ रहे हैं, तो शरीर को हेल्दी बनाना भी बेहद जरूरी है। केला खाने से मूड बेहतर रहता है और निकोटिन क्रेविंग भी कम फील होती है। 

खाएं खट्टे फल

संतरा, नींबू और मौसमी जैसे सिट्रस फलों में विटामिन C भरपूर होता है। स्मोकिंग करने से शरीर में विटामिन C लेवल कम होने लगता है। आपको रोजाना खट्टे फल खाने चाहिए।

दूध और डेयरी प्रोडक्ट से छूटेगी स्मोकिंग

कई रिसर्च में पाया गया है कि दूध या डेयरी प्रोडक्ट लेने के बाद सिगरेट का स्वाद कड़वा लगने लगता है। इसलिए जब भी स्मोकिंग की इच्छा हो, तो सिगरेट पीने के बजाय दूध या डेयरी प्रोडक्ट खा लें। ऐसा करने के बाद अगर आप स्मोकिंग भी करेंगे, तो इच्छा नहीं करेगी।

गाजर और खीरा से मुंह रहेगा बिजी

क्रंची सब्जियां जैसे गाजर और खीरा खाने से बार-बार सिगरेट पीने की इच्छा कम हो जाती है। इनमें फाइबर भी होता है, जो शरीर को हेल्दी रखता है। तो फ्रिज में गाजर और खीरा जरूर रखें।

और पढ़ें: Pimple Patches Benefits: मेकअप के बिना भी दिखेगी क्लियर स्किन, पिंपल पैचेज के कमाल के फायदे

ओट्स का करें सेवन

ओट्स शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करते हैं। कुछ अध्ययनों की मानें तो रोजाना ओट्स खाने से निकोटिन की क्रेविंग कम होती है और शरीर भी हेल्दी होता है।

 नट्स और सीड्स निकोटिन क्रेविंग करेंगे कंट्रोल

बादाम, अखरोट और कद्दू के बीज में हेल्दी फैट होते हैं, जो भूख और क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। आप रोजाना की डाइट में इन्हें जरूर शामिल करना चाहिए। 

और पढ़ें: गोरा बनाने की क्रीम से हुई लड़की की Kidney डैमेज, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?