MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • न्यू मॉम Gauhar Khan से लें इंस्पिरेशन, 20 मिनट एक्सरसाइज करके पाई पुरानी बॉडी

न्यू मॉम Gauhar Khan से लें इंस्पिरेशन, 20 मिनट एक्सरसाइज करके पाई पुरानी बॉडी

हेल्थ डेस्क. मां बनने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान( Gauahar Khan)मदरहुड का आनंद ले रही हैं। लेकिन इस बीच वो अपनी सेहत का ख्याल रखना नहीं भूलती हैं। मां बनने के 10 दिन के भीतर 10 किलो अदाकारा ने वजन घटा लिया। आइए जानते हैं उनकी फिटनेस रुटीन।

Nitu Kumari | Published : Jul 17 2023, 01:08 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : instagram

प्रेग्रेंसी के बाद गौहर खान ने गजब का ट्रांसफर्मेशन किया। 10 मई, 2023 अपने पहले बच्चे का स्वागत किया इसके बाद 10 दिन में उन्होंने 10 किलो वजन कम करके सबको हैरान कर दिया।

26
Asianet Image
Image Credit : Gauahar Khan Instagram

39 साल की गौहर खान बच्चे को संभालते हुए एक्सरसाइज करना नहीं भूलती हैं। हाल ही में उन्होंने जिम से एक मिरर सेल्फी साझा करते हुए बताया कि थकान के बावजूद 20 मिनट की एक्सरसाइज करना है जरूरी। अदाकारा ने लिखा, 'आज सचमुच आलस्य और थकान है! लेकिन फिर भी 20 मिनट में पुश कर दिया गया।'

36
Asianet Image
Image Credit : Instagram

पोस्टपार्टम के बाद एक्सराइज कितनी जरूरी

फिटनेस एक्सपर्ट कहते हैं कि 20 मिनट की एक्सरसाइज भले ही छोटा सा लग सकता है। लेकिन यह काफी प्रभावी होता है। चाहे वो सामान्य फिटनेस के लिए हो या फिर मां बनने के बाद। कम ड्यूरेशन के एक्सरसाइज में निरंतरता जरूरी होता है। हार्ट को मजबूत करने और ताकत को बढ़ाने वाला एक्सराइज इस 20 मिनट में जोड़ना चाहिए।

46
Asianet Image
Image Credit : Getty

इस एक्सरसाइज को दें प्राथमिकता

कोर स्टैबिलिटी और पेल्विक फ्लोर स्ट्रेंथ और फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाने वाले एक्सरसाइज को प्राथमिकता देना चाहिए। पॉजिटिव नजरिया और धैर्य के साथ आप हर दिन 20 मिनट एक्सरसाइज करते हैं तो इसका फायदा नजर आता है।

56
Asianet Image
Image Credit : Gauahar Khan Instagram

गौहर ने 10 दिन में घटाया था 10 किलो वजन

बता दें कि मां बनने के कुछ दिन बाद गौहर ने एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि 10 दिन में उन्होंने 10 किलो वजन कम कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि छह किलो वजन और कम करने हैं।

66
Asianet Image
Image Credit : Instagram

मां बनने के बाद क्या करना चाहिए

जरूरी नहीं कि हर मां तुरंत एक्सरसाइज शुरू कर दें। एक्सरसाइज शुरू करने से पहले अपने गायनो से बातचीत करना चाहिए। उनके सुझाव पर चलना जरूरी होता है। वॉक आप मां बनने के बाद शुरू कर सकती हैं। इसके अलावा हेल्दी डाइट को प्राथमिकता देनी चाहिए। ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, दाल और फलियां खाने में शामिल करें।

और पढ़ें:

खाने के साथ नहीं खानी चाहिए कच्ची सलाद, वजह जान करने लगेंगे परहेज

वीगन डाइट को अगर सही तरीके से नहीं किया फॉलो तो बना देगा बीमार! जानें वो मिस्टेक जो अक्सर करते हैं लोग

Nitu Kumari
About the Author
Nitu Kumari
नीतू नवंबर 2021 से Asianetnews Hindi में कार्यरत हैं। ये मास कम्युनिकेशन में एमए करने के बाद इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक समय से काम कर रही हैं। वर्तमान में एशिया नेट हिंदी में लाइफस्टाइल बीट देख रही हैं। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर भी काम करने का अनुभव है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories