Fri, 11 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • National Vaccination Day 2023: बच्चों के लिए सबसे जरूरी है 10 टीके, एक बार देख लें लिस्ट कहीं छूट ना जाए 1 भी वैक्सीन

National Vaccination Day 2023: बच्चों के लिए सबसे जरूरी है 10 टीके, एक बार देख लें लिस्ट कहीं छूट ना जाए 1 भी वैक्सीन

हेल्थ डेस्क : 16 मार्च को पूरे भारत में नेशनल वैक्सीनेशन डे मनाया जाता है। वैक्सीन वायरस और बैक्टीरिया के असर को कम करके उसे पूरी तरह से खत्म करने में मदद करती हैं। बच्चों को जन्म से लेकर बड़े होने तक कौन से टीके लगवाने चाहिए आइए हम आपको बताते हैं…

3 Min read
Deepali Virk
Published : Mar 16 2023, 07:33 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Image Credit : google

बीसीजी वैक्सीन 
बीसीजी का टीका ट्यूबरक्लोसिस यानी कि टीबी से बचाता है। इसे Bacillus Calmette-Guérin नाम से भी जाना जाता है। इस वैक्सीन की शुरुआत 1948 में हुई थी। यह टीका बच्चों के जन्म के समय उन्हें लगाया जाता है। आप इसे 6 महीने के अंदर कभी भी लगवा सकते हैं।

210
Image Credit : google

हेपेटाइटिस बी वैक्सीन
लिवर इन्फेक्शन से बचने के लिए बच्चों को हेपेटाइटिस बी का टीका लगवाना अनिवार्य है। इस टीके की शुरुआत 2002 में हुई थी। इसे बच्चे के पैदा होने की 24 घंटे के अंदर लगाने की सलाह दी जाती इसकी 3 डोज होती है जो अलग-अलग समय पर दी जाती है।

310
Image Credit : google

पोलियो वैक्सीन 
पोलियो की वैक्सीन एक ओरल वैक्सीन है, जो पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को बचाती है। इसे जन्म या 25 दिनों के अंदर देना जरूरी है। इसके बाद आप 5 साल तक पोलियो की दवा बच्चों को पिला सकते हैं। हालांकि, भारत 2014 में पोलियो मुक्त होने की घोषणा कर चुका है।

410
Image Credit : google

पेंटावेलेंट वैक्सीन 
पेंटावेलेंट वैक्सीन 5 एंटीजन - डिप्थीरिया, पर्टुसिस, टेटनस और हेपेटाइटिस बी और हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप बी का एक कॉन्बिनेशन है, जो बच्चे को इससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाता है। पेंटावेलेंट वैक्सीन की 3 डोज बच्चों को दी जानी चाहिए। पहला डोज 6 सप्ताह, दूसरा डोज 10 सप्ताह और तीसरा डोज 14 सप्ताह में देना चाहिए।

510
Image Credit : google

रोटावायरस वैक्सीन 
इसे आरवीवी के नाम से भी जाना जाता है। यह रोटावायरस को तेजी से फैलने से रोकता है, क्योंकि जब बच्चे छोटी उम्र में होते हैं तो उन्हें यह वायरस जल्दी इन्फेक्ट कर सकता है। ऐसे में आप रोटावायरस वैक्सीन की 3 डोज 6, 10 और 14 सप्ताह में लगवा सकते हैं।

610
Image Credit : google

पीसीवी वैक्सीन 
इसे न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन वैक्सीन भी कहा जाता है। यह निमोनिया जैसी खतरनाक बीमारी से बच्चों को बचाती है। इसके 3 डोज बच्चों को दिए जाते हैं। पहला 6 सप्ताह में, दूसरा 14 सप्ताह में और 3 डोज 9 महीने में दिया जाता है।

710
Image Credit : google

मीजल्स रूबेला वैक्सीन 
इसे एम आर के नाम से भी जाना जाता है। यह बच्चों के शरीर में लिम्फ नोड्स और चकत्ते होने से बचाता है। इसके दो डोज दिए जाते हैं। एमआर का पहला शॉट 9 से 12 महीने में दिया जाता है, जबकि दूसरा 2 साल के बच्चे को दिया जाता है।

810
Image Credit : google

आईपीवी वैक्सीन
इसे इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन भी कहा जाता है। इसकी शुरुआत 2015 में हुई थी। आईपीवी शरीर में इंजेक्ट किया जाता है, जिससे बच्चों में पोलियो की समस्या को भविष्य में रोका जा सकता है।

910
Image Credit : google

जेई वैक्सीन (जापानी इन्सेफेलाइटिस) 
जापानी इन्सेफेलाइटिस वैक्सीन मच्छर जनित बीमारियों को रोकती है, जो भारत के कई हिस्सों में आम है। इसके 2 डोज बच्चों को दिए जाते हैं। पहला जन्म के 9 से 12 महीने के अंदर और दूसरा 1 साल से 2 साल के अंदर बूस्टर शॉट दिया जाता है।

1010
Image Credit : google

विटामिन ए वैक्सीन
विटामिन ए की वैक्सीन भी बच्चों के लिए सबसे जरूरी वैक्सीन है। ये बच्चों में विटामिन ए की कमी को रोकती है जिससे बच्चों में अंधापन भी हो सकता है। इस टीके की दो डोज दी जाती है। पहला 9 महीने में एमआर वैक्सीन के साथ और दूसरी डोज 16 से 18 महीने में लगाई जाती है।

Deepali Virk
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। यहां पर खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों पर लिख रही हैं। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved