• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • Migraine का दर्द अब नहीं करेगा परेशान, जानें असरदार देसी इलाज !

Migraine का दर्द अब नहीं करेगा परेशान, जानें असरदार देसी इलाज !

Migraine relief home remedies: माइग्रेन के दर्द से तुरंत राहत पाने के घरेलू उपाय। जानें कैसे ये दर्द से तुरंत राहत दिला सकते हैं।

Anshika Tiwari | Published : Apr 30 2025, 11:30 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
 माइग्रेन का दर्द कम करने के घरेलू उपाय
Image Credit : Freepik

माइग्रेन का दर्द कम करने के घरेलू उपाय

आजकल बहुत से लोग माइग्रेन की समस्या से परेशान है। ये यसामान्य सिरदर्द से ज़्यादा तेज होता है। सिर के एक तरफ दुखना, धुंधला दिखना, जी मिचलाना, उल्टी आना भी माइग्रेन के लक्षण हैं। ये दर्द घंटों से लेकर दिनों तक रह सकता है। महिलाओं में हार्मोनल दिक्कतों के कारण ये समस्या सबसे ज्यादा देखी जाती है। 

27
शरीर में ना होने दें पानी की कमी
Image Credit : our own

शरीर में ना होने दें पानी की कमी

शरीर में पानी की कमी माइग्रेन को और बढ़ा सकती है। शरीर में पर्याप्त पानी होना ज़रूरी है। रोज़ कम से कम आठ से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। गर्मी में हाइड्रेट रहना जरूरी है। साथ ही कैफीन का सेवल बिल्कुल ना करें। 

Related Articles

माइग्रेन के दर्द से हैं परेशान तो इन 5 घरेलू उपाय से मिल सकती है राहत
माइग्रेन के दर्द से हैं परेशान तो इन 5 घरेलू उपाय से मिल सकती है राहत
माइग्रेन से लेकर वजन घटाने तक जानें अजवाइन की चाय के फायदे
माइग्रेन से लेकर वजन घटाने तक जानें अजवाइन की चाय के फायदे
37
8-9 घंटे की लें नींद
Image Credit : our own

8-9 घंटे की लें नींद

माइग्रेन अक्सर छोटी-छोटी चीजों से ट्रिगर करता है। ऐसे में 8-9 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है। नींद पूरी न होने से भी माइग्रेन का दर्द हो सकता है। रात में कम से कम सात से नौ घंटे सोने की कोशिश करें।

47
जंक फूड खाना छोड़ें
Image Credit : our own

जंक फूड खाना छोड़ें

कुछ खाद्य पदार्थ भी माइग्रेन का कारण बनते हैं। प्रोसेस्ड फ़ूड, चीज़, चॉकलेट, कैफीन, शराब कई लोगों में माइग्रेन की समस्या बढ़ाते हैं। ऐसे में इनका सेवन करें लेकिन कभी-कभार। हर ये डेली रूटीन में शामिल है तो इसे छोड़ने की जरूरत है।

57
खाने में कम नमक का इस्तेमाल
Image Credit : our own

खाने में कम नमक का इस्तेमाल

नमक में सोडियम होता है जो माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है। ऐसे में कोशिश करें जितना हो उतना कम नमक खाएं। साथ में मैग्नेश्यिम युक्त भोजन जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, केला और एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। 

67
माइग्रेन का दर्द होने पर क्या करें
Image Credit : our own

माइग्रेन का दर्द होने पर क्या करें

माइग्रेन ज्यादा परेशान कर रहा है तो बर्फ के टुकड़े कपड़े में लपेटकर सिर, माथे या गर्दन के पीछे 10-15 मिनट तक रखें। चाहे तो पिपरमिंट तेल की कुछ बूंदे बर्फ में डालकर इस्तेमाल करें। इससे भी माइग्रेन का दर्द कम होता है। 

77
माइग्रेन दूर करने का उपचार
Image Credit : others

माइग्रेन दूर करने का उपचार

यदि माइग्रेन के दर्द से हमेशा के लिए छुटकारा पाना है तो आप सेब का सिरका का यूज कर सकते हैं। एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और शहद मिलाकर पिएं। 30 दिन तक इसका सेवर करें। कहा, जाता है इससे भी माइग्रेन जल्दी ट्रिगर नहीं होता है। 

Anshika Tiwari
About the Author
Anshika Tiwari
2023 से asianetnews.com से जुड़ी हुईं हैं। बीए डिग्री और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा प्राप्त है। लाइफस्टाइल, नेशनल और जियो पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें लिखने में दिलचस्पी है। इसके अलावा इंटरटेनमेंट, वायरल खबरों के लिए भी काम किया है। एशियानेट न्यूज से पहले इंडिया पब्लिक और जनमत जैसे लोकल चैनल्स में करने का अनुभव है। साथ ही फील्ड रिपोर्टिंग और एंकरिंग भी की है। इनसे आप anshika.tiwari@asianetnews.in माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories