Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • 41 की उम्र में भी MS Dhoni की है चीते सी रफ्तार, जानें कैप्टन कूल के Fitness Secrets

41 की उम्र में भी MS Dhoni की है चीते सी रफ्तार, जानें कैप्टन कूल के Fitness Secrets

MS Dhoni Fitness Mantra: क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपनी हेल्थ का खास ख्याल रखते हैं। कैप्टन कूल का डाइट और फिटनेस रूटीन रोजाना फिक्स रहता है। जानें माही की फिटनेस का राज।

Shivangi Chauhan | Published : May 28 2023, 02:18 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
लाजवाब फिटनेस का क्या है राज?
Image Credit : Getty

लाजवाब फिटनेस का क्या है राज?

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने वाकई साबित कर दिया है कि 'एज इज जस्ट नंबर'। 41 साल की उम्र में भी वो ना सिर्फ सबसे ज्यादा फिट हैं बल्कि कई खिलाड़ियों के लिए मोटिवेशन हैं। एमएस धोनी के लिए फिटनेस मायने रखती है। उनको मैदान पर दौड़ते हुए देखने के बाद लोगों की सांसें अटक जाती हैं। क्योंकि इस उम्र में इतनी रफ्तार के साथ दौड़ना नामुमकिन सा लगता है। लेकिन यही तो महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस है। क्रिकेटर धोनी अपनी हेल्थ का खास ख्याल रखते हैं। डाइट और फिटनेस को कैप्टन कूल उसी हिसाब से मेंटेन भी रखा है। आइए जानते हैं माही की इस लाजवाब फिटनेस का क्या है राज।

26
एक्सरसाइज से नो कॉम्प्रोमाइज
Image Credit : Getty

एक्सरसाइज से नो कॉम्प्रोमाइज

महेंद्र सिंह धोनी हमेशा नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद अपनी ट्रेनिंग को लेकर बात की थी। धोनी ने बताया था कि वो वन लेग डेड लिफ्ट, वी ग्रिप पुल डाउन, डंबल लंग्स, रिवर्स लंग्स, लेटरल पुल डाउन, डंबल चेस्ट प्रेस हमेशा करते हैं। एक्सरसाइज के अलावा एमएस धोनी अन्य स्पोर्ट्स भी खेलते हैं जो कि उनको फिट रखते हैं। जैसे बैडमिंटन और टेनिस उनकी सेकेंडरी चॉइस हैं। इन गेम्स से शरीर की सारी मांसपेशियां एक्टिव रहती हैं।

36
MS धोनी की पसंदीदा डाइट
Image Credit : Getty

MS धोनी की पसंदीदा डाइट

महेंद्र सिंह धोनी नाश्ते में ब्रेड या पराठा के साथ एक गिलास दूध पीते हैं। इसके बाद अपनी एक्सरसाइज करने के बाद वो प्रोटीन शेक या फिर किसी फ्रूट जूस को अच्छी मात्रा में पीते हैं। वगीं लंच के समय में दाल, चिकन, सीजनल सब्जियां, रोटी और सलाद का सेवन करते हैं। बटर चिकन धोनी का फेरवेट हैं जिसे वो अक्सर लंच टाइम में खाते हैं।

46
एक्सरसाइज के साथ-साथ भरपूर नींद
Image Credit : Getty

एक्सरसाइज के साथ-साथ भरपूर नींद

फिटनेस का विशेष ध्यान रखने के लिए डाइट और एक्सरसाइज जितनी जरूरी है उतनी की जरूरी नींद भी है। महेंद्र सिंह धोनी भरपूर नींद लेते हैं ताकि उनका शरीर कई प्रकार की बीमारियों से मुक्त रहे। अगर नींद सही पूरी होती है कि तो शरीर भी दिनभर काफी एक्टिव रहता है

56
सही लिक्विड डाइट का उपयोग
Image Credit : Getty

सही लिक्विड डाइट का उपयोग

मैच के दौरान धोनी भरपूर मात्रा में प्रोटीन ड्रिंक और जूस लेते है। धोनी को दूध, दही जैसे डेयरी उत्पाद भी काफी पसंद हैं। साथ ही धोनी सोड़ा और सोफ्ट ड्रिंक से भी दूर रहते हैं और फलों का ताजा जूस पीना पसंद करते हैं। अक्सर वर्कआउट या मैच के दौरान भी धोनी फ्रूट जूस और प्रोटीन ड्रिंक्स लेते दिखाई देते हैं जिससे उनको एनर्जी मिलती रहती है।

66
दुनियाभर में धोनी के दीवाने
Image Credit : Getty

दुनियाभर में धोनी के दीवाने

भले ही टेस्ट क्रिकेट और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से धोनी ने सन्यास ले लिया हो लेकिन आज भी लोगों को उनकी फिटनेस प्रेरणा देती है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धोनी की फिटेनस के लोग मुरीद हैं।

Shivangi Chauhan
About the Author
Shivangi Chauhan
शिवांगी ने 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ काम करना स्टार्ट किया है। 2016 से पत्रकारिता में काम स्टार्ट किया है।आप पत्रकारिता और योग में डबल MA हैं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी रखती हैं। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए आपने डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। आपके संपर्क shivangi.chauhan@asianetnews.in पर कर सकते हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories