Bell's Palsy Story: डिलीवरी के 10 दिन बाद चाय पीते वक्त करीना व्हाइट के चेहरे का बायां हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया। डॉक्टरों ने इसे Bell’s Palsy बताया। अब वो आंख बंद करने के लिए टेप लगाती हैं और रिकवरी के लिए एक्यूपंक्चर करा रही हैं।

Postpartum Bell's Palsy: मां बनना किसी भी महिला के लिए जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल होता है, लेकिन ब्रिटेन की रहने वाली करीना व्हाइट (Karina Whyte) के लिए यह वक्त डर और दर्द से भरा साबित हुआ। बेटी के जन्म के कुछ ही दिनों बाद, जब वो एक कप चाय का आनंद ले रही थीं, तभी उनके चेहरे का आधा हिस्सा सुन्न पड़ गया।

करीना ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने सोचा कि यह कोई एलर्जी रिएक्शन है, लेकिन कुछ ही मिनटों में चेहरे का बायां हिस्सा लटक गया। घबराकर वो तुरंत हॉस्पिटल पहुंची। जहां डॉक्टर ने इसे Bell’s Palsy (बेल्स पाल्सी) नामक बीमारी बताई। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें चेहरे की एक तरफ की मांसपेशियां अचानक काम करना बंद कर देती हैं।

रात में सोने के लिए एक आंख पर लगाने पड़ते हैं टेप

करीना, जो दो बच्चों की सिंगल मदर हैं, अब रोजाना आंख में ड्रॉप डालती हैं और रात को सोने से पहले आंख बंद करने के लिए टेप लगाती हैं। उन्हें पानी पीने या मुस्कुराने में भी दिक्कत होती है। उन्होंने कहा बताया कि मैं जब पानी पीती हूं तो वह बाहर निकल जाता है, बोलने पर लिस्प आ जाता है। पहले दो हफ्ते तक तो खाना भी चेहरे पर लग जाता था।

एक्यूपंक्चर थेरेपी और फेस एक्सरसाइज है ट्रीटमेंट

करीना ने बताया कि डॉक्टरों ने कहा है कि यह पैरालिसिस छह महीने तक रह सकता है। वे अब एक्यूपंक्चर थेरेपी और फेस एक्सरसाइज कर रही हैं ताकि रिकवरी जल्दी हो। पोस्टपार्टम (प्रसव के बाद) महिलाओं में यह स्थिति हॉर्मोनल बदलाव, स्ट्रेस और बॉडी में फ्लूइड रिटेंशन की वजह से हो सकती है।

करीना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह अपने नवजात बच्चे को गोद में लिए मुस्कुराने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा मैं चाहती हूं कि महिलाएं इससे डरें नहीं। अगर ऐसा कुछ होता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और खुद पर भरोसा रखें।

बेल्स पाल्सी क्या है

बेल्स पाल्सी एक ऐसी मेडिकल कंडीशन है जिसमें चेहरे की एक साइड की मांसपेशियां अचानक काम करना बंद कर देती हैं। इसकी वजह होती है , चेहरे की फेशियल नर्व (Facial Nerve) में सूजन या सूजन से होने वाली दबाव (inflammation)। इस वजह से व्यक्ति का चेहरा एक तरफ झुक जाता है, आंख पूरी तरह बंद नहीं होती और हंसी या बोलने में दिक्कत होती है।

बेल्स पाल्सी के लक्षण (Symptoms of Bell’s Palsy)

  • चेहरे का एक तरफ झुक जाना या लकवाग्रस्त होना।
  • मुस्कुराने या बोलने में असमानता महसूस होना।
  • आंख पूरी तरह बंद न कर पाना।
  • मुंह से पानी या लार निकलना।
  • स्वाद (Taste) में बदलाव।
  • कान में दर्द या आवाज़ों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ जाना।
  • आंख या होंठ सूख जाना।
  • चेहरे में सुन्नपन या भारीपन महसूस होना।

और पढ़ें: बीमा कंपनियों की मनमानी से हिलता भरोसा: कैशलेस इलाज ठप, प्रीमियम बढ़ा पर क्लेम अटका

किन लोगों को हो सकता है Bell’s Palsy

  • प्रेग्नेंट या नई माएं (Postpartum Women)- डिलीवरी के बाद शरीर में हॉर्मोनल बदलाव और सूजन के कारण जोखिम बढ़ जाता है।
  • डायबिटीज के मरी- नर्व डैमेज की संभावना अधिक होती है।
  • वायरल इन्फेक्शन वाले लोग
  • कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग।
  • सर्द मौसम में रहने वाले लोग, क्योंकि ठंड नर्व को प्रभावित कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: Study: ज्यादा वेट डैमेज कर सकता है ब्रेन, जानिए किस बीमारी का बढ़ जाता है खतरा?