MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • मानसून में शहद से मिलता है झक्कास फायदा, स्किन से लेकर बॉडी के हर पार्ट का रखता है ख्याल

मानसून में शहद से मिलता है झक्कास फायदा, स्किन से लेकर बॉडी के हर पार्ट का रखता है ख्याल

हेल्थ डेस्क. मानसून के मौसम में कई तरह की बीमारियां शरीर को जकड़ लेती है। ऐसे में इसे दूर करने के लिए शहद को डाइट में शामिल करना चाहिए। आइए बताते हैं मानसून में शहद किस तरह आपको सुरक्षित रखने का काम करता है।

Nitu Kumari | Updated : Jul 08 2023, 08:56 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
Image Credit : our own

शहद में कई तरह के औषधीय गुणों होते हैं। इसे एंटी-बायोटिक गुणों के लिए भी जाना जाता है। महिला से लेकर पुरुष तक को इसे खाना चाहिए। ये हर किसी पर अलग-अलग काम करता है। तो चलिए बताते हैं मानसून में शहद खाने के 6 फायदे।

27
Asianet Image
Image Credit : our own

इम्यूनिटी बूस्ट करता है (Boosts Immunity)

मानसून अपने साथ संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ाता है। शहद में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और खांसी, सर्दी और फ्लू जैसी बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं।

37
Asianet Image
Image Credit : our own

गले की खराश को शांत करता है (Soothes Sore Throat)

मानसून के मौसम के दौरान तापमान और आर्द्रता में बदलाव से अक्सर गले में जलन और खराश हो जाती है। शहद में स्मूथ प्रॉपर्टीज होती है जो गले की खराश से राहत दिला सकते हैं। गर्म पानी या हर्बल चाय के साथ शहद मिलाना विशेष रूप से आरामदायक हो सकता है।

47
Asianet Image
Image Credit : our own

पाचन में मदद करता है (Helps in Digestion)

मानसून का मौसम पाचन को बाधित कर सकता है और अपच, सूजन और एसिडिटी जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है। शहद पाचन में सहायता कर सकता है और स्वस्थ आंत को बढ़ावा दे सकता है। भोजन से पहले एक चम्मच शहद का सेवन या इसे अदरक या नींबू के रस के साथ मिलाकर सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है।

57
Asianet Image
Image Credit : others

शरीर में एनर्जी का संचार करता है

मानसून में आपको सुस्ती और ऊर्जा की कमी महसूस होती है। शहद कार्बोहाइड्रेट का एक प्राकृतिक स्रोत है और तुरतं एनर्जी का सप्लाई करता है। अपनी एनर्जी के लेबल को बढ़ाने के लिए नाश्ते में शहद का सेवन करें। इसे दही या स्मूदी में भी मिलाकर खाएं।

67
Asianet Image
Image Credit : others

त्वचा को नमी प्रदान करता है (Moisturizes Skin)

मानसून में ह्यूमिडिटी की वजह से स्किन ऑयली या फिर ड्राई की समस्या से ग्रस्त हो जाती है। शहद एक प्राकृतिक ह्यूमेक्टेंट है, जिसका अर्थ है कि यह नमी को आकर्षित करता है और बनाए रखता है। शहद को फेस मास्क के रूप में लगाने या इसे अन्य प्राकृतिक अवयवों के साथ मिलाने से त्वचा को मॉइस्चराइज और पोषण देने में मदद मिल सकती है, जिससे स्किन सॉफ्ट हो जाती है।

77
Asianet Image
Image Credit : our own

एलर्जी से राहत (Relieves Allergies)

मानसून एक ऐसा मौसम है जब बढ़ी हुई नमी और फंगल में बढ़ोतरी के कारण फीवर और एलर्जिक राइनाइटिस जैसी एलर्जी होने की आशंका बढ़ जाती है। शहद में पराग के अंश होते हैं। इसके सेवन से शरीर एलर्जी को कंट्रोल करने में सक्षम बनता है।

(नोट- शहद हर किसी पर अलग-अलग असर डालता है। इसलिए अगर आपको कोई मेडिकल प्रॉब्लम्स है या फिर एलर्जी है तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)

Nitu Kumari
About the Author
Nitu Kumari
नीतू नवंबर 2021 से Asianetnews Hindi में कार्यरत हैं। ये मास कम्युनिकेशन में एमए करने के बाद इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक समय से काम कर रही हैं। वर्तमान में एशिया नेट हिंदी में लाइफस्टाइल बीट देख रही हैं। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर भी काम करने का अनुभव है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories