MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • सफेद दिखने वाली ये 8 चीजें सेहत के लिए है कमाल, खून की कमी से लेकर मोटापे को कर देगी छूमंतर

सफेद दिखने वाली ये 8 चीजें सेहत के लिए है कमाल, खून की कमी से लेकर मोटापे को कर देगी छूमंतर

हेल्थ डेस्क: हमारे खाने में रंगों का बहुत महत्व होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सफेद दिखने वाली बोरिंग सी सब्जियां भी आपकी सेहत के लिए रामबाण हो सकती है। आइए हम आपको बताते हैं 8 ऐसे सफेद फूड आइटम जो आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए...

Deepali Virk | Updated : Jul 11 2023, 04:18 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image
Image Credit : freepik

दही

दही प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स का एक अच्छा सोर्स है। ये पेट संबंधी समस्या और स्किन प्रॉब्लम को दूर करता है। साथ ही हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

28
Asianet Image
Image Credit : freepik

लहसुन

लहसुन एलिसिन जैसे यौगिकों से भरपूर होता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसका उपयोग आप सब्जी से लेकर चटनी में या ऐसे ही कर सकते हैं। ये हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद है, खून को पतला कर सकता है और इसमें कैंसर रोधी गुण भी पाए जाते हैं।

38
Asianet Image
Image Credit : freepik

पनीर

पनीर एक ऐसा सुपर फूड है, जिसका इस्तेमाल हम करी, ऐपेटाइजर और डेसर्ट में भी कर सकते हैं। पनीर में हेल्दी फैट, कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन और खनिज पाए जाते हैं और हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

48
Asianet Image
Image Credit : freepik

मशरूम

कैलोरी में कम और विटामिन बी, पोटेशियम और फाइबर से भरपूर मशरूम आपकी हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक है। इसे सूप, फ्राइज में या प्रोटीन के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

58
Asianet Image
Image Credit : freepik

आलू

आलू में कुछ अन्य सब्जियों की तुलना में अधिक ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, लेकिन यह विटामिन सी और बी 6, पोटेशियम और फाइबर का अच्छा सोर्स है। इनका इस्तेमाल तलने के बजाय उबालकर करें।

68
Asianet Image
Image Credit : freepik

सफेद मछली

कॉड, हैलिबट और सोल जैसी मछलियां सफेद रंग की होती हैं और ये लीन प्रोटीन का बेहतर सोर्स होती है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी भरपूर होता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

78
Asianet Image
Image Credit : freepik

फूलगोभी

विटामिन सी और के, फोलेट और फाइबर से भरपूर फूलगोभी लगभग सभी घर में बनाई जाती है। फाइबर से भरपूर होने के कारण ये पाचन तंत्र के लिए फायदमेंद है। इसके अलावा हार्ट के लिए, हड्डियों के लिए, कोलेस्ट्रॉल और वजन कम करने में सहायक है।

88
Asianet Image
Image Credit : Getty

प्याज

प्याज कई प्रकार की डिश में स्वाद जोड़ती है। इनमें एंटीऑक्सिडेंट और सूजन-रोधी गुण होते हैं। इसके अलावा ये विटामिन सी और फाइबर से भी भरपूर होती है।

और पढ़ें- monsoon special recipe: बेसन के भजिए छोड़ इस बार बरसात में बनाएं कुरकुरे पोहा के पकौड़े

Deepali Virk
About the Author
Deepali Virk
दीपाली अगस्त 2020 से Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। उनके पास डबल मास्टर डिग्री है- एक पत्रकारिता में और दूसरी एमबीए एचआर और मार्केटिंग में। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी तैयार करने में विशेषज्ञता के साथ, उन्होंने खुद को एक बहुमुखी और अनुभवी लेखिका के रूप में स्थापित किया है। 2015 से पत्रकारिता में सक्रिय। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य जैसे प्रतिष्ठित संगठनों में काम का अनुभव। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories