Rope exercise for weight loss: घर पर रस्सी से वज़न कम करने के 4 असरदार व्यायाम जानें। रस्सी कूदना, पुल अप, क्लाइम्बिंग और बैटल रोप एक्सरसाइज से महीने भर में 4-5 किलो वज़न कम करें और बॉडी स्ट्रेंथ बढ़ाएँ।

Rope exercise for weight loss: क्या आपके पास भी घर से बाहर जाकर एक्सरसाइज, वॉक, रनिंग, जॉगिंग करने का समय नहीं होता है और आप घर पर ही इजी और इफेक्टिव तरीके से वेट लॉस करना चाहती हैं, तो आज हम आपकी समस्या को दूर करते हैं और आपको बताते हैं कि एक रस्सी के टुकड़े से कैसे आप 4 इफेक्टिव एक्सरसाइज करके महीने भर में ही 4 से 5 किलो वजन कम कर सकते हैं। इन चार एक्सरसाइज की मदद से आप पूरी बॉडी की स्ट्रेंथ, बैलेंस और स्टेमिना को बढ़ा सकते हैं।

रस्सी कूदना (Skipping Rope)

रस्सी कूदना एक इफेक्टिव एक्सरसाइज है। आप अपनी हाइट से थोड़ी लंबी रस्सी लेकर सीधे खड़े होकर दोनों हाथों में रस्सी पकड़े। कंधे की चौड़ाई जितना गैप रखें और लगातार छोटे-छोटे जंप करते हुए रस्सी कूदें। रोज 5 से 10 मिनट आप रस्सी कूदें। इससे कैलोरी बर्न होगी, कार्डियो फिटनेस बेहतर होगी, फैट लॉस और स्टेमिना बढ़ेगा।

रोप पुल अप एक्सरसाइज (Rope Pull Exercise)

रोप पुल एक्सरसाइज करने के लिए एक रस्सी को ऊपर किसी हुक या एंगल पर लटका दें। रस्सी को ऊपर से नीचे खींचते हुए हाथ से पकड़े और अपनी बॉडी को ऊपर खींचें। इससे अप्पर बॉडी स्ट्रैंथ बढ़ती है, हाथ और पीठ की मांसपेशियां टोन होती है।

रोप क्लाइम्बिंग (Rope Climb Exercise)

रोप क्लाइंबिंग इफेक्टिव एक्सरसाइज है, जो तेजी से वेट लॉस करने में मदद करती है। आप किसी मजबूत रस्सी को ऊंचाई से टांग दें, फिर दोनों हाथों और पैर की मदद से ऊपर चढ़ने की कोशिश करें। ये एडवांस्ड लेवल वर्कआउट है, जिससे तेजी से वेट लॉस होता है। ग्रिप स्ट्रैंथ बढ़ती है कोर स्ट्रेंथ, कंधे और हाथ भी मजबूत होते है।

बैटल रोप एक्सरसाइज (Battle Rope Exercise)

आप किसी भारी चीज से दो मोटी रस्सी को बांध दें और उसके दूसरे सिरों को दोनों हाथ से पकड़ कर तेजी से ऊपर नीचे हिलाएं। ऐसा करने से फुल बॉडी वर्कआउट होता है। फैट बर्न होता है और यह स्ट्रेस रिलीज भी करता है।

एक्सरसाइज करने से पहले ध्यान रखें ये बात (rope climbing workout at home)

एक्सरसाइज करने से पहले हमेशा वॉर्म अप जरूर करें। मजबूत और सेफ रस्सी चुनें, फिसलने वाली जमीन पर रस्सी ना कूदें। शुरुआत में केवल 10 से 15 मिनट ही एक्सरसाइज करें, धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।