MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • Diabetes: इन 5 तरीकों से डायबिटीज से रहें दूर, ताउम्र ले पाएंगे मीठे का स्वाद

Diabetes: इन 5 तरीकों से डायबिटीज से रहें दूर, ताउम्र ले पाएंगे मीठे का स्वाद

पिछले कुछ सालों में दुनिया भर में खासकर भारत में डायबिटीज के मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी देखी गई है। टाइप 2-3 डायबिटीज आपके जीवन से दूर रह सकता है बशर्ते की आप अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करें। तो चलिए बताते हैं डायबिटीज को कैसे दूर रख सकते हैं।

Nitu Kumari | Published : Jun 26 2023, 09:39 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
Image Credit : google

डायबिटीज (diabetes) के मामले में भारत दुनिया की राजधानी कही जाने लगी है। यहां पर लोग लगातार इस इसके शिकार हो रहे हैं। वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के एक स्टडी के मुताबिक , वर्तमान में दुनिया में 529 मिलियन लोग डायबिटीज यानी मधुमेह से पीड़ित हैं। स्टडी में कहा गया है कि 2050 तक यह दोगुना से अधिक होकर करीब 1.3 बिलियन हो जाएगा।

27
Asianet Image
Image Credit : Getty

आईसीएमआर अध्ययन के अनुसार, 2019 में 70 मिलियन लोगों की तुलना में भारत में अब 101 मिलियन से अधिक लोग डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित हैं। अधिकांश मामले टाइप 3 डायबिटीज या डायबिटीज मेलिटस(diabetes mellitus) के हैं। जो मोटापे से जुड़ी बीमारी के रूप हैं। खराब लाइफस्टाइल से जुड़ी इस बीमारी को ठीक किया जा सकता है। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि प्रीडायबिटीज (जहां रक्त शर्करा का स्तर सामान्य से अधिक होता है) और टाइप 2 डायबिटीज को काफी हद तक रोका जा सकता है। डायबिटीज के खतरे को कम करने के टिप्स बताते हैं-

37
Asianet Image
Image Credit : Getty

वजन को कंट्रोल करें

अधिक वजन टाइप-2 डायबिटीज का सबसे अहम कारण है। मोटापे के कारण इस बीमारी के विकसित होने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए अपने वजन को कंट्रोल करने और अपने बीएमआई की जांच करने से जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

47
Asianet Image
Image Credit : google

डाइट में बदलाव

सबसे पहला और महत्वपूर्ण बदलाव जो आपको अपने डाइट में करना चाहिए वह है चीनी का सेवन। डाइट में चीनी का सेवन बिल्कुल ना के बराबर करें। ज्यादा साबुत अनाज को शामिल करना चाहिए। प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर डाइट लें। लाल मांस और फ्रोजन मिट खाना का सेवन सीमित करें।

57
Asianet Image
Image Credit : google

एक्सरसाइज

अपने शरीर के वजन को नियंत्रित करने के लिए आपको एक ऐसी डेलीरुटीन की शुरुआत करनी होगी जिसमें कम-कम 45 मिनट का एक्सरसाइज-वॉक शामिल हो। एक्सरसाइज करने से शरीर की इंसुलिन (डायबिटीज से जुड़ा एक हार्मोन) का उपयोग करने और ग्लूकोज को अवशोषित करने की क्षमता में सुधार होता है।

67
Asianet Image
Image Credit : pixabay

शराब को बोले ना

शराब के अधिक सेवन से न केवल शरीर को डायबिटीज बल्कि हृदय संबंधी समस्याओं का भी खतरा होता है। इसलिए शराब का सेवन बिल्कुल कम करे या फिर इसे हमेशा के लिए दूर रहें।

77
Asianet Image
Image Credit : freepik

चिंता से दूर रहें

चिंता भी डायबिटीज को न्यौता देता है। इसलिए चिंता से दूर रहे हैं। मेडिटेशन करें और खुश करने वाली चीजों को करें। एक्टिविटी को अपने लाइफ में शामिल करें। 8 घंटे की अच्छी नींद लें।

और पढ़ें:

ये 7 बीज खाकर तेजी से बढ़ाएं स्पर्म काउंट

Actor Fawad Khan को हुई Type-1 Diabetes, जानें क्या हैं इसके लक्षण और उपाय

Nitu Kumari
About the Author
Nitu Kumari
नीतू नवंबर 2021 से Asianetnews Hindi में कार्यरत हैं। ये मास कम्युनिकेशन में एमए करने के बाद इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक समय से काम कर रही हैं। वर्तमान में एशिया नेट हिंदी में लाइफस्टाइल बीट देख रही हैं। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर भी काम करने का अनुभव है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories