MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • नारियल और नींबू पानी कर सकता है किडनी खराब, फल-सब्जियों के जूस से हो सकता है अल्सर, जानें सेवन के नियम

नारियल और नींबू पानी कर सकता है किडनी खराब, फल-सब्जियों के जूस से हो सकता है अल्सर, जानें सेवन के नियम

नारियल पानी, नींबू पानी और फल-सब्जियों का जूस सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कुछ स्थिति में यह किडनी को खराब कर सकता है। पेट में अल्सर बनने की वजह बन सकती है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह और सेवन करने का सही तरीका।

Nitu Kumari | Updated : Mar 28 2023, 12:12 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
Image Credit : Getty

कच्चे फलों और सब्जियों का जूस ज्यादा पीने से किडनी से जुड़ी बीमारी और अल्सर की वजह बन सकती है, ये मानना हेल्थ एक्सपर्ट का है। उनका कहना है कि सही जानकारी नहीं होने की वजह से हम फलों और सब्जियों के गलत कॉम्बिनेशन ले लेते हैं और उनका जूस बना कर पी लेते हैं। लेकिन यह शरीर को डिटॉक्स करने की बजाए बीमार बना देता है। इससे शरीर में टॉक्सिन्स की मात्रा में इजाफा होने लगता है।

25
Asianet Image
Image Credit : Getty

कितनी मात्रा है खतरनाक

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि हार्ट, डायबिटीज और आर्थराइटिस से पीड़ित लोगों को बिना जानकारी के जूस नहीं पीना चाहिए। ये सेहत पर गलत असर डालते हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने बताया कि नींबू में विटामिन सी के अलावा पोटेशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। नारियल पानी में भी पोटेशियम और फॉस्फोरस की अधिकता होती है। दिन में अगर इसका सेवन एक बार करते हैं तब तो ठीक है। लेकिन अगर आप 2 से 3 बार इसे लेते हैं तो भी यह शरीर के लिए गलत कर सकता है। इसका सीधा असर किडनी पर होता है।

35
Asianet Image
Image Credit : Getty

सिट्रस फ्रूट के साथ ऑक्सालेट से भरपूर फूड लेने से 'खतरा'

अगर आपको भी पालक , चुकंदर या पत्तेदार सब्जियों को खट्टे फलों के साथ जूस बनाकर पीना पसंद है तो तुरंत बंद कर देना चाहिए। यह किडनी को नुकसान पहुंचाता है। विटामिन सी से भरपूर फल शरीर में ऑक्सलेट की मात्रा को बढ़ा देते हैं। अधिक मात्रा में इसे पीने से शरीर में ऑक्सालेट क्रिस्टल बनने लगते हैं जो किडनी में जाकर जमा हो जाते हैं। जिससे किडनी की बीमारी या पथरी हो सकती है।

45
Asianet Image
Image Credit : our own

बीज समेत जूस ना बनाएं

डायबिटीज या फिर मोटापे को दूर रखने के लिए कई लोग करेले या लौकी का जूस बनाकर पीते हैं। कई सब्जियों को उसके बीज समेत मिक्सी में डालकर जूस बना लेते हैं। यह पाचन तंत्र के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता है। इससे अल्सर होने की आशंका बढ़ जाती है। खाने से पहले जूस लें, खाने के बाद इसका सेवन बिल्कुल सही नहीं होता है।

55
Asianet Image
Image Credit : Getty

बिना वर्कआउट इनका सेवन बंद कीजिए

अगर आप एक्सरसाइज फ्रेंडली नहीं और केले या फिर कीवी का स्मूदी बनाकर पी रहे हैं तो इसे भी बंद करना होगा। इससे यूरिक एसिड बढ़ जाता है। जिससे पैरों में, एड़ियों में दर्द बढ़ जाता है।

Nitu Kumari
About the Author
Nitu Kumari
नीतू नवंबर 2021 से Asianetnews Hindi में कार्यरत हैं। ये मास कम्युनिकेशन में एमए करने के बाद इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक समय से काम कर रही हैं। वर्तमान में एशिया नेट हिंदी में लाइफस्टाइल बीट देख रही हैं। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर भी काम करने का अनुभव है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories