ब्रेकफास्ट दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है, जो हमारे शरीर को दिनभर के लिए ऊर्जा प्रदान करता है। अब सवाल यह है कि क्या हमें सीरियल खाना चाहिए या फिर पारंपरिक भारतीय ब्रेकफास्ट जैसे इडली, ढोकला और पराठे को चुनना चाहिए। बहुत से लोग समय की कमी और वेस्टर्न सभ्यता से प्रभावित होकर सुबह-सुबह रोटी, पोहा, इडली, ढोकला जैसे इंडियन ब्रेकफास्ट को छोड़कर सीरियल्स खाने लगे हैं, ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि इंडियन बॉडी टाइप के अनुसार हमारे लिए कौन सा खाना बेस्ट है।
सीरियल:
सामग्री:
सीरियल आमतौर पर गेहूं, मक्का, चावल और अन्य अनाज से बनते हैं। ये अक्सर पैक्ड होते हैं और इनमें चीनी और एडिटिव्स मिलाए जाते हैं।
फायदे:
- इंस्टेंट और सुविधाजनक: इंस्टेंट सीरियल का सेवन सुबह के समय में आसानी से किया जा सकता है।
- फाइबर और आयरन: कुछ ब्रांडेड सीरियल में फाइबर और आयरन एडेड होते हैं, जो पाचन और एनीमिया से बचाव में मदद करते हैं।
- विटामिन्स और मिनरल्स: कुछ सीरियल में विटामिन B, C और D के एक्स्ट्रा पोषक तत्व होते हैं।
प्रोटीन पाउडर और शेक के पीछे हजारों क्यों गवाना, जब घर पर मौजूद हैं सस्ते ऑप्शन
नुकसान:
- चीनी की अधिकता: कई पैक्ड सीरियल में चीनी की मात्रा अधिक होती है, जो वजन बढ़ाने और ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव का कारण बन सकती है।
- सैचुरेटेड फैट: कुछ सीरियल में ट्रांस-फैट्स होते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
- प्राकृतिक पोषण की कमी: सीरियल का स्वाद बढ़ाने के लिए रिफाइंड शुगर और केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जिससे इसकी पौष्टिकता कम हो जाती है।
इडली-ढोकला-पराठा:
सामग्री:
- इडली: चावल और उड़द दाल का मिश्रण होता है।
- ढोकला: बेसन, दही और हल्दी से बनता है।
- पराठा: गेहूं के आटे से बना होता है, जिसे घी या तेल में पकाया जाता है।
फायदे:
- सुपीरियर कार्बोहाइड्रेट: इडली और ढोकला में सरल कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो शरीर में धीरे-धीरे ऊर्जा रिलीज करते हैं।
- प्राकृतिक प्रोटीन: इडली और ढोकला में दाल और बेसन की मौजूदगी से प्रोटीन मिलता है, जो मसल्स के लिए फायदेमंद होता है।
- फाइबर और पाचन स्वास्थ्य: पराठे और इडली में अधिक फाइबर होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
- लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स: इडली और ढोकला का ग्लाइसेमिक इंडेक्स सीरियल से कम होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है।
हिमालियन या आयोडिन कौन सा नमक देगा फौलादों वाली ताकत?
नुकसान:
अधिक तेल/घी: अगर पराठे में अधिक घी या तेल डाला जाए, तो यह वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है।
दोनों में सेहत के लिए कौन है बढ़िया?
यदि आप एक्टीव हैं और आपको लंबे समय तक ऊर्जा चाहिए, तो इडली, ढोकला या पराठा आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। ये आपको प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट्स का अच्छा मिश्रण देते हैं।
अगर आपके पास समय कम है और आपको इंस्टेंट एनर्जी चाहिए, तो पैक्ड सीरियल अच्छा ऑप्शन हो सकता है, लेकिन ध्यान दें कि यह अधिक चीनी और वसा से भरा न हो।