सार

चुकंदर का जूस सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन कुछ लोगों को इससे परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं किन्हें इसका सेवन नहीं या कम मात्रा में करना चाहिए।

Beetroot Juice Benefits and Risks: चुकंदर का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपको एक्टिव और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कम करता है और शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है। इसमें मौजूद नाइट्रेट्स ब्लड सर्कुलेशन और एक्सरसाइज परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हृदय रोग जैसी पुरानी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

लेकिन, चुकंदर का जूस सभी के लिए उपयुक्त नहीं होता। खासकर, कुछ मेडिकल कंडीशन वाले लोगों को चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन लोगों को चुकंदर का जूस नहीं पीना चाहिए और ऐसा करने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

लो ब्लड प्रेशर वाले लोग:

लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को चुकंदर का जूस पीने से बचना चाहिए। चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट्स रक्त वाहिकाओं में दबाव को कम करते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर और कम हो सकता है और यह खतरनाक हो सकता है। इससे चक्कर आना, बेहोशी जैसे हाइपोटेंशन के लक्षण बढ़ सकते हैं।

ये भी पढे़ं- Kitchen Tips:क्या जुबान को रास नहीं आता है चुकंदर का कसैला स्वाद, इस तरह अपनी डाइट में शामिल करें हेल्दी फूड

किडनी की समस्या वाले लोग:

चुकंदर में ऑक्सलेट की उच्च मात्रा होने के कारण, किडनी की समस्या वाले लोगों को चुकंदर का जूस नहीं पीना चाहिए। ऑक्सलेट किडनी में पथरी बनने के खतरे को बढ़ा सकते हैं। जिन लोगों को पहले से ही किडनी में पथरी की समस्या है, उनके लिए यह और भी खतरनाक हो सकता है।

डायबिटीज के मरीज:

डायबिटीज के मरीजों को चुकंदर का जूस पीते समय बहुत सावधान रहना चाहिए। इसमें प्राकृतिक रूप से शुगर की मात्रा अधिक होती है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण, आप अपने ब्लड शुगर लेवल को ठीक से मैनेज नहीं कर पाएंगे, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

गर्भवती महिलाएं:

गर्भवती महिलाओं को चुकंदर का जूस पीने से बचना चाहिए। हालांकि इसे सुरक्षित माना जाता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं या ऑक्सलेट का स्तर बढ़ सकता है, जिससे कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए, गर्भवती महिलाओं को चुकंदर का जूस पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

पाचन संबंधी समस्या वाले लोग:

पाचन संबंधी समस्याओं वाले लोगों को चुकंदर का जूस नहीं पीना चाहिए। इसमें फाइबर की उच्च मात्रा होने के कारण, पेट फूलना, बेचैनी और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं। इससे पाचन तंत्र की स्थिति और बिगड़ सकती है। इसलिए, पाचन संबंधी समस्या वाले लोगों को दूसरे विकल्पों का सेवन करना चाहिए।

और पढे़ं- ऐसे बनाएं चुकंदर का पुलाव, टेस्टी के साथ हेल्दी भी