MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • नहीं हो रही प्रेग्नेंट तो आज से ही खाना कर दें शुरू ये लाल फल, बढ़ जाएंगे प्रेग्नेंसी के चांसेज !

नहीं हो रही प्रेग्नेंट तो आज से ही खाना कर दें शुरू ये लाल फल, बढ़ जाएंगे प्रेग्नेंसी के चांसेज !

चुकंदर खाने के कई सारे फायदे होते हैं।एनीमिया दूर करने से लेकर इम्युन सिस्टम मजबूत करने का यह काम करता है। लेकिन महिलाओं को एक अलग तरह का फायदा इसके खाने से होता है। आइए जानते हैं।

Nitu Kumari | Updated : Feb 19 2024, 11:30 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : pexels

चुकंदर बहुत ही फायदेमंद फल है। फाइबर, विटामिन सी, फोलेट, पोटैशियम,नाइट्रेट होता है। जो हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

26
Asianet Image
Image Credit : pexels

महिलाओं के प्रेंग्नेंसी के चांस इसके खाने से बढ़ जाते हैं। दरअसल, चुकंदर में नाइट्रेट होता है। जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर में बदलकर ब्लड वेसल्स यानि रक्त वाहिकाओं को चौड़ा कर सकता है। इससे ब्लड फ्लो में सुधार होता है। प्रजनन अंगों तक ब्लड का सर्कुलेशन काफी अच्छा हो जाता है। जिसकी वजह से गर्भाधारण करने की क्षमता बढ़ जाती है।

36
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

चुकंदर के खाने से शरीर में जमे टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। प्रेग्नेंसी में हानिकारक टॉक्सिन रुकावट बनते हैं। अगर आप गर्भधारण का प्लान कर रही हैं तो फिर चुकंदर का जूस या फिर सलाद के रूप में इसका सेवन करना शुरू कर दें।

46
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

चुकंदर में फोलेट पाया जाता है। फोलेट गर्भवती महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह शिशु के न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट्स की संभावना को कम करने में मदद कर सकता है।

56
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

चुकंदर में विटामिन सी, ई और बी9 भी पाया जाता है। जो स्पर्म की क्वालिटी में सुधार करता है। पुरुषों को भी चुकंदर का सेवन जरूर करना चाहिए। चुकंदर में विटामिन C की अच्छी मात्रा हो सकती है, जो इम्यून सिस्टम को सुधारने में मदद कर सकता है और रोग प्रतिरोध को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।

66
Asianet Image
Image Credit : Getty

चुकंदर में बीटालेस होता है। जो महिला के एग और पुरुष के स्पर्म की क्वालिटी में सुधार करता है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम की भरपूर मात्रा हो सकती है, जो स्वस्थ दिल के लिए लाभकारी हो सकती है।

और पढ़ें:

Weight Loss के लिए सबसे बेस्ट ये महंगा विदेशी फल, पैसा खर्च करने पर भी नहीं अखरेगा

पैर में नजर आने लगे यह 7 संकेत तो समझ जाए कि हो गया है डायबिटीज

Nitu Kumari
About the Author
Nitu Kumari
नीतू नवंबर 2021 से Asianetnews Hindi में कार्यरत हैं। ये मास कम्युनिकेशन में एमए करने के बाद इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक समय से काम कर रही हैं। वर्तमान में एशिया नेट हिंदी में लाइफस्टाइल बीट देख रही हैं। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर भी काम करने का अनुभव है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories