Clorie deficit diet weight loss: महिला ने 6 महीने में 30 किलो वजन कम किया। वेट लॉस के लिए उन्होंने लो-कैलोरी फूड जैसे बेसन का चीला, शुगर फ्री बीटरूट हलवा और प्रोटीन युक्त मसूर दाल को डाइट में शामिल किया। जानें वेट लॉस जर्नी और हेल्दी डाइट प्लान।
Weight loss journey: वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज के साथ कैलोरी को कंट्रोल करना भी बेहद जरूरी है। महिला ने अपने बढ़ते हुए वजन को कम करने के लिए न सिर्फ लाइफस्टाइल चेंज किया बल्कि खाने की कैलोरी को भी कम किया। आश्चर्य की बात यह है कि खाने में उन सब चीजों को शामिल किया गया, जो आमतौर पर लोग खाते हैं। महिला ने 6 महीने में 30 किलो वजन कम कर लिया। आइए जानते हैं वेट लॉस करने के लिए महिला ने किन लो कैलोरी फूड्स का सेवन किया।
वेट लॉस के लिए शुगर फ्री 100 कैलोरी हलवा
महिला वेट लॉस के लिए शुगर फ्री कम कैलोरी वाला बीट रूट हलवा भी डाइट में शामिल किया। जरा सा घी, मिठास के लिए स्टीविया और फैट फ्री मिल्क के साथ बना बीटरूट हलवा जहां क्रेविंग को शांत करता है, वहीं कम कैलोरी में पेट भी भर जाता है। चुकंदर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जो कि पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और मेटाबॉलिज्म तेज करता है। अच्छा मेटाबॉलिज्म वेट लॉस में मदद करता है।
250 कैलोरी में प्रोटीन युक्त मसूर दाल
वेट लॉस के लिए डिनर और लंच में भी महिला ने कम कैलोरी युक्त मसूर की दाल का इस्तेमाल किया। प्रोटीन युक्त फूड खाने से वेट लॉस में मदद मिली। 250 कैलोरी में मसूर की दाल आसानी से तैयार की जा सकती है। इसके लिए 65 ग्राम मसूर दाल, पसंदीदा सब्जी जैस कि तरोई या लौकी आदि का इस्तेमाल करें। साथ ही कुछ मसाले जैसे कि पिसी धनिया और गरम मसाला भी मिलाया जा सकता है। आप इसे ब्राउन या व्हाइट राइस के साथ खाएं।
और पढ़ें: Type Of Skin: कितने तरह की होती है स्किन? पहचानने का आसान तरीका जानें
120 कैलोरी में वेजी बेसन चिला
वेट लॉस के लिए डिनर में सब्जियों से बना बेसन का चीला भी खाया जा सकता है। 120 कैलोरी चीले को खाकर आसानी से पेट भरा जा सकता है। बेसन के चीले में मात्र तीन से चार बूंद तेल का इस्तेमाल करें और विभिन्न सब्जियों को मिलाकर चीला बनाएं। यह वेट लॉस में मदद करेगा।
और पढ़ें: Trending Diet Benefits: प्लांट बेस्ड से कीटो डाइट तक, जानिए कैसे शरीर को फिट रखने में करती हैं मदद