Wine Glass Decor Ideas: पुराने वाइन ग्लास का इस्तेमाल करके, आप घर पर ही पानी वाले पौधों से एक स्टाइलिश और शानदार सजावट तैयार कर सकते हैं। यह DIY आइडिया न सिर्फकम बजट वाला है, बल्कि आपके घर को एक फ्रेश और नेचुरल लुक भी देता है।
Water Plants in Glass Decoration: अपने घर को स्टाइलिश और ताजा लुक देने के लिए हमेशा महंगी सजावट की चीजें खरीदने की जरूरत नहीं होती। थोड़ी सी क्रिएटिविटी और पुरानी चीजों का समझदारी से दोबारा इस्तेमाल करके, आप अपने घर को बेहद शानदार बना सकते हैं। पुराने वाइन ग्लास में पानी वाले पौधे लगाना ऐसा ही एक बेहतरीन DIY आइडिया है, यह बिना किसी खर्च के आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाता है और हर कोने में एक खास अंदाज जोड़ता है।
सेंटर टेबल की सजावट
अपने लिविंग रूम की सेंटर टेबल पर वाइन ग्लास में मनी प्लांट रखना बेहद आकर्षक लगता है। ट्रांसपेरेंट ग्लास के अंदर पानी और घने हरे पत्ते मिलकर एक फ्रेश और क्लासी लुक देते हैं। आप इसमें छोटे-छोटे रंग-बिरंगे कंकड़ डालकर इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा सकते हैं, जिससे आपका पूरा लिविंग एरिया और भी ज्यादा स्टाइलिश लगेगा।

फेयरी लाइट्स से सजावट
अगर आप शाम के समय अपने घर को एक खास और आरामदायक माहौल देना चाहते हैं, तो अपने वाइन ग्लास वाले पौधों के साथ फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल करके देखें। हल्की रोशनी, पानी और पौधे मिलकर बेहद खूबसूरत इफेक्ट देती है। इस तरह की सजावट को अपनी बालकनी, बेडरूम या लिविंग एरिया में करके, आप एक शाही और शांत माहौल बना सकते हैं।
विंडो डेकोर आइडिया
खिड़की के पास वाइन ग्लास में वाटर प्लांट रखना एक सिंपल लेकिन शानदार डेकोर आइडिया है। नेचुरली लाइट में पौधे और भी ज्यादा हरे-भरे और फ्रेश नजर आते हैं। यह न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि पॉजिटिव वाइब्स भी देता है और वातावरण को हल्का व सुकून भरा बनाता है।
ये भी पढ़ें- Vine Plants Home Decor Ideas: दीवारें भी लगेंगी स्टाइलिश, 5 वाइन प्लांट से करें यूनिक होम डेकोर
वॉल शेल्फ सजावट
दीवार की शेल्फ पर अलग-अलग डिजाइन वाले वाइन ग्लास में छोटे-छोटे पानी वाले पौधे सजाना एक मॉडर्न और मिनिमल डेकोर स्टाइल है। इससे आपकी दीवारें खाली-खाली न लगें, साथ ही उनमें ग्रीन टच मिलता है। यह आइडिया खास तौर पर उन छोटे घरों या अपार्टमेंट के लिए एकदम सही है, जहां कम जगह में भी स्टाइल दिखाना जरूरी होता है।

डाइनिंग टेबल की स्टाइलिंग
डाइनिंग टेबल पर वाइन ग्लास में पौधे रखना खाने के माहौल में एक खास अंदाज जोड़ देता है। यह एक नेचुरल और फ्रेश फील देता है। आप अलग-अलग तरह के ग्लास में छोटे-छोटे पौधे लगाकर अपनी टेबल को और भी ज्यादा शानदार और अट्रैक्टिव बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Home Gardening Hacks: न महंगी मशीन ना पैसा खर्चा, वेकेशन पर जाते वक्त 5 हैक से दें पौधों को पानी
मिनी ग्रीन कॉर्नर
अगर आप अपने घर के अंदर एक छोटा सा "हरा कोना" बनाना चाहते हैं, तो वाइन ग्लास का एक कलेक्शन सजाएं, जिसमें हर ग्लास में पानी का एक अलग पौधा लगा हो। यह कोना बेहद खूबसूरत दिखता है और घर के भीतर एक सुकून माहौल बनाता है। कम जगह में हरियाली लाने का यह एक सरल, फिर भी शानदार तरीका है।
