Heat resistant Low Maintenance Plants For Terrace Garden: रूफ गार्डन में सही पौधों का चुनाव करने से आप तेज धूप में भी एक ग्रीन, फ्रेश और खूबसूरत गार्डन बना सकती हैं। जो कि कम मेहनत में ज्यादा हरियाली देंगे।
छत पर गार्डन (रूफ गार्डन) बनाना आजकल बहुत ट्रेंड में है, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती होती है तेज धूप और गर्मी। हर पौधा इस मौसम को सहन नहीं कर पाता, इसलिए ऐसे प्लांट चुनना जरूरी है जो हीट-रेसिस्टेंट (गर्मी सहने वाले) हों और कम देखभाल में भी अच्छे से बढ़ें। अगर आप अपनी छत को ग्रीन और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो ये 5 पौधे आपके लिए परफेक्ट हैं।
बोगनविलिया (Bougainvillea)
बोगनविलिया तेज धूप में भी खूब खिलने वाला पौधा है। इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती और यह सूखी मिट्टी में भी आसानी से बढ़ता है। इसके रंग-बिरंगे फूल (पिंक, ऑरेंज, व्हाइट) आपकी छत को बेहद अट्रैक्टिव बना देते हैं। इसे आप गमले या रेलिंग के पास लगा सकती हैं।
और पढ़ें - घर रहेगा AC सा ठंडा, गर्मी में खूब ठंडक देंगे 6 इनडोर प्लांट

पोर्टुलाका (Portulaca / Moss Rose)
पोर्टुलाका को “सन लवर” प्लांट कहा जाता है, क्योंकि यह जितनी ज्यादा धूप पाता है, उतना ही ज्यादा खिलता है। इसके छोटे-छोटे रंगीन फूल दिन में खुलते हैं और शाम को बंद हो जाते हैं। यह कम पानी में भी अच्छी तरह ग्रो करता है और समर के लिए बेस्ट है।

एलोवेरा (Aloe Vera)
एलोवेरा एक सक्यूलेंट (रसीला पौधा) है, जो तेज धूप और कम पानी में भी आसानी से जीवित रहता है। यह सिर्फ डेकोरेशन के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन और हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसे छोटे गमले में भी आसानी से उगाया जा सकता है।

हिबिस्कस (Hibiscus / गुड़हल)
गुड़हल का पौधा धूप में बहुत अच्छे से बढ़ता है और इसके बड़े-बड़े रंगीन फूल बहुत अट्रैक्टिव लगते हैं। इसे नियमित पानी और थोड़ी देखभाल की जरूरत होती है, लेकिन सही जगह पर रखने से यह आपकी छत को गार्डन जैसा खूबसूरत बना देता है।
और पढ़ें - ईजी वेजिटेबल ग्रोइंग हैक, 1 महीने में ऑर्गेनिक सब्जियों से भरेगा गार्डन

कैक्टस (Cactus)
कैक्टस सबसे कम देखभाल वाला पौधा है, जो तेज धूप और कम पानी में भी सालों तक जीवित रहता है। अगर आप लो-मेंटेनेंस यानि कम देखभाल गार्डन चाहती हैं, तो अलग-अलग शेप और साइज के कैक्टस लगाकर एक यूनिक लुक बना सकती हैं।
