Tricolor Plants For Garden: 26 जनवरी के पर अगर आप भी तिरंगा थीम डेकोरेशन घर में करना चाहते हैं या घर को ट्राई कलर लुक देना चाहते हैं, तो ये तिरंगा इंस्पायर्ड प्लांट्स आप लगा सकते हैं।
Tricolor Plants For Garden: 26 जनवरी 2026 को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर अगर आप घर या गार्डन को अलग और खास अंदाज में सजाना चाहते हैं, तो तिरंगा इंस्पायर्ड ट्राई कलर पौधे एक बेहतरीन और नेचुरल ऑप्शन हैं। पौधों से किया गया डेकोरेशन न सिर्फ खूबसूरत लगता है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी अच्छा होता है।
तिरंगा इंस्पायर्ड ऑरेंज प्लांट्स
तिरंगा पर सबसे पहले ऑरेंज यानी कि केसरिया रंग होता है। अगर आप अपने घर में केसरिया रंग के पौधे लगाना चाहते हैं, तो उसके लिए क्रोटन एक शानदार प्लांट है। इस पौधों की पत्तियों में ऑरेंज और ग्रीन दोनों कलर मिक्स होता है। ये बालकनी और गार्डन के लिए बेस्ट प्लांट है।
और पढ़ें- Rose Gardening Tips: बाजार के गुलाब को गार्डेन में कैसे लगाएं? जानिए आसान ट्रिक
गेंदा
गेंदा एक बहुत आसानी से खिलने वाला फूल है, जो बालकनी या गार्डन में हल्की धूप वाली जगह पर लगाया जा सकता है। इसका रंग तिरंगे के रंग की तरह पूरा केसरिया होता है। ये फूल पूजा के अलावा डेकोरेशन और तिरंगा थीम के लिए भी बेस्ट है।

ऑरेंज गुलाब
गुलाब भी आसानी से घर में लग जाते हैं। आजकल कई तरह के गुलाब आ रहे हैं। ऐसे में आप तिरंगा गार्डन बनाने के लिए नारंगी रंग के खूबसूरत गुलाब चुन सकते हैं।
तिरंगा इंस्पायर्ड व्हाइट प्लांट्स
तिरंगे के बीच में सफेद रंग होता है। सफेद रंग के फूल घर में पॉजिटिविटी लाते हैं। आप पीस लिली घर में लगा सकते हैं, ये सबसे पॉपुलर इंडोर प्लांट है, जो घर में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है। साथ ही हवा की क्वालिटी को भी सुधरता है।

व्हाइट एग्लोनेमा
व्हाइट एग्लोनेमा एक शो प्लांट है, जो कम रोशनी में भी अच्छे से ग्रो करता है। इसकी पत्तियों में व्हाइट और ग्रीन कलर का पैटर्न दिया रहता है, जो बहुत ही खूबसूरत लगता है।
स्नो बुश प्लांट
स्नो बुश प्लांट भी एक इंडोर डेकोरेटिव प्लांट है, जिसकी पत्तियां सफेद और ग्रीन दोनों कलर में मिक्स होती हैं। ये दिखने बहुत ही एलिगेंट और घर को एस्थेटिक लुक देने वाले प्लांट्स होते हैं।
ये भी पढे़ं- Plants For Small Pots: छोटे गमले में तेजी से ग्रो करते हैं ये 5 प्लांट, होम डेकोर के लिए जरूर लें
तिरंगा इंस्पायर्ड ग्रीन प्लांट्स
वैसे तो लगभग हर प्लांट्स हरे रंग के होते हैं, लेकिन अगर आप तिरंगा थीम प्लांट घर में लगाना चाहते हैं तो मनी प्लांट एक सबसे आसान और पॉपुलर ग्रीन प्लांट है। ये इंडोर-आउटडोर दोनों के लिए परफेक्ट है और आसानी से घर में ग्रो कर जाता है।
ऐरेका पाम
ऐरेका पाम घर की खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है। ये घना, लंबा और रॉयल लुक देने वाला प्लांट है, जिसे आप गार्डन के अलावा लिविंग रूम या बालकनी में भी लगा सकते हैं।

फर्न प्लांट
फर्न प्लांट एक बहुत ही घना प्लांट है, इसे आप किसी हैंगिंग पॉट में लगा सकते हैं। ये पूरे घर को फ्रेशनेस देता है। आप ऑरेंज, व्हाइट, ग्रीन कलर के प्लांट्स एक लाइन में लगाकर खूबसूरत सा तिरंगा थीम डेकोरेशन करें।
