Dried Flower Plants: सूखे फूल फेंकने से पहले जान लें- गुलाब, गेंदा, सूरजमुखी समेत 5 फूलों के बीज से नए पौधे आसानी से उगाए जा सकते हैं। सही तरीके से बीज निकालें, बोएँ और कुछ ही दिनों में अपना गार्डन फूलों से भरें।

बहुत लोग सूखे फूलों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि सच यह है कि कई फूल ऐसे होते हैं जिनके सूखने के बाद उनके अंदर मौजूद बीज से नए पौधे आसानी से उगाए जा सकते हैं। यह तरीका न सिर्फ पैसे बचाता है बल्कि गार्डनिंग को आसान और इको-फ्रेंडली भी बनाता है। बस सही फूल पहचानें, बीज निकालें और सही तरीके से बो दें-कुछ ही हफ्तों में नई पौध निकल आती है। आइए जानें ऐसे 5 फूल जो सूखने के बाद भी नया जीवन दे सकते हैं।

1. गुलाब

सूखे गुलाब के फूल में छोटे-छोटे बीज होते हैं। फूल पूरी तरह सूख जाए तो बीज निकालकर 12 घंटे पानी में भिगोएं, फिर मिट्टी में बो दें। हल्की धूप और नमी मिलने पर अंकुरण शुरू हो जाता है।

2. गेंदा

गेंदे के सूखे फूल से लंबे पतले बीज आसानी से निकलते हैं। इन्हें सीधे गमले की मिट्टी में डालें और हल्का पानी दें। 5-7 दिन में अंकुर दिखने लगते हैं, छोटे पौधे बड़े हो जाए तो उसे लगा दें।

3. सूरजमुखी

सूखे सूरजमुखी के फूल से बीज निकालकर 1 इंच गहराई में बोएं। अच्छी धूप में रखें-यह पौधा तेजी से बढ़ता है और फूल भी खूब खिलता है।

4. जीनिया

जीनिया के सूखे फूल में पंखुड़ी जैसी आकार वाले बीज होते हैं। इन्हें भुरभुरी मिट्टी में बोएं और स्प्रे से पानी दें। 1 हफ्ते में नई पौध निकलती है, जिसे गमले में लगा दें।

5. कॉसमॉस

कॉसमॉस के सूखे फूल में पतले भूरे बीज होते हैं। इन्हें सीधे मिट्टी पर छिड़ककर हल्की मिट्टी से ढक दें। यह पौधा कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें- Large Leaf Plant: बड़े पत्तियों वाले 5 इंडोर प्लांट्स, जो घर को करें इंस्टेंट एलिवेट

6. पिटूनिया

सूखे पिटूनिया फूल के अंदर महीन बीज होते हैं। इन्हें मिट्टी की बेस पर छिड़कें और स्प्रे से नमी बनाए रखें। बीज से पौधे निकलने में 10-14 दिन लगते हैं।

7. डेजी

डेजी के सूखे फूल के बीच छोटे बीज होते हैं। इन्हें धूप वाली जगह में बोएं। रोजाना हल्का पानी दें-कुछ ही दिनों में पौधा निकल आता है, जिसे गमले या फिर क्यारी में लगा सकते है।

फूलों से निकले बीज से पौधा कैसे लगाएं?

  • फूल जब पौधे में सूखने लगे तो उसे तोड़कर धूप में अच्छी तरह सुखा लें।
  • हमेशा सूखे और स्वस्थ फूल से ही बीज लें
  • बीज बोने से पहले मिट्टी नरम और अच्छी ड्रेनेज वाली रखें
  • बहुत ज्यादा पानी न दें, वरना बीज सड़ सकते हैं
  • शुरुआती दिनों में सीधी तेज धूप से बचाएं
  • अंकुर निकलते ही हल्की खाद दें

इसे भी पढ़ें- Summer Flowering Plants: चिलचिलाती धूप में रंग-बिरंगे फूलों से भरी रहेगी बालकनी, लगाएं 5 समर फ्लावर प्लांट