Mealybugs home remedy: गुड़हल के पौधे में सफेद कीड़े या मिलीबग लग गए हैं, तो घबराएं नहीं। नीम ऑयल, साबुन वाला पानी और pruning जैसे आसान घरेलू उपायों से पौधे को हेल्दी और हरा-भरा बनाए रखें।

अगर गुड़हल के पौधे में भर भर कर फूल आ रहे हैं लेकिन इसकी पत्तियों में सफेद रंग के कीड़े नजर आ रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। यह मिलीबग या व्हाइटफ्लाई या कॉटन जैसे चिपके कीड़े हो सकते हैं, जो गुड़हल को नुकसान पहुंचाते हैं। यह पौधे का रस चूस कर पत्तियां पीली और कमजोर कर देते हैं। अगर आप इन्हें नहीं हटाएंगे, तो आपका पौधा खराब भी हो सकता है। आइए जानते हैं कि सिंपल टिप्स की मदद से गुड़हल के पौधे में लगे सफेद कीड़े या मिलीबग को कैसे हटाया जा सकता है।

 करें नीम ऑयल स्प्रे

आप घरेलू उपाय में नीम तेल का स्प्रे गुड़हल के पौधे में कर सकते हैं। इसके लिए 1 लीटर पानी में 1 से 2 चम्मच नील तेल मिलाएं और 4 से 5 बूंद लिक्विड साबुन भी मिला लें। इस घोल को मिलाकर शाम के समय पत्तियों के ऊपर और नीचे स्प्रे करें। अगर आप ऐसा करेंगे तो धीरे-धीरे मिलीबग कम होने लगेंगे।

माइल्ड सोप वॉटर का करें यूज

अगर आपके पास नीम तेल नहीं है, तो आप साबुन के पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्का लिक्विड साबुन पानी मिलाकर पौधों में स्प्रे करें। इससे कीड़ों की बाहरी परत टूटती है और वह कम होने लगते हैं।

कॉटन से साफ करें मिलीबग

अगर कीड़े कम हैं, तो आप कॉटन की मदद भी ले सकते हैं। कॉटन में थोड़ा सा अल्कोहल लगाएं या सिर्फ पानी लेकर भी पत्तियों और तने को धीरे-धीरे स्प्रे करें। ऐसा करने से भी कीड़े हट जाएंगे और आपका प्लांट हेल्दी रहेगा।

और पढ़ें: Small Planter Indoor Plant: 500रु में इन 4 प्लांटर से कोजी बेडरूम को बनाएं लग्जरी

प्रूनिंग की ट्रिप अपनाएं

 अगर गुड़हल के किसी हिस्से जैसे कि पत्ती यह किसी एक ब्रांच पर बहुत ज्यादा मिलीबग लग गए हैं, तो प्रूनिंग की ट्रिप को अपनाया जा सकता है। इसके लिए आप प्रभावित हिस्से को काट दें ताकि यह कीड़े पौधे के दूसरे भाग में ना लगे। ऐसा करने से आपके पौधे को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचेगा और सफेद कीड़ों से भी निजात मिल जाएगा।

 नोट: गुड़हल में बहुत ज्यादा मिलीबग लग चुके हैं, तो आप हॉर्टिकल्चर शॉप से सिस्टमैटिक इंसेंटिसाइड भी ला सकते हैं लेकिन होम रेमेडी को पहले ट्राई करें और कुछ दिनों में फायदा महसूस करें।

और पढ़ें: Wood Planter Under 300: रस्टिक+मॉडर्न लुक के लिए खरीदें ये वुड प्लांटर, 300 में मिलेगा टॉप क्लास लुक