- Home
- Lifestyle
- Gardening
- Granite Planter Ideas: ग्रेनाइट प्लांटर से गार्डन को दें प्रीमियम और मजबूत लुक
Granite Planter Ideas: ग्रेनाइट प्लांटर से गार्डन को दें प्रीमियम और मजबूत लुक
Granite Stone Planter: अगर आप अपने गार्डन के लिए बड़े और मजबूत प्लांटर की तलाश में है, तो इस बार आप अपने गार्डन को ग्रेनाइट प्लांटर से सजा सकते हैं, जो आजकल बहुत ट्रेंड में है....

ग्रेनाइट प्लांटर की खासियत
ग्रेनाइट एक नेचुरल स्टोन होता है। यह कंक्रीट से भी ज्यादा मजबूत माना जाता है, इसलिए आजकल इसके प्लांटर बेहद ट्रेंड में है। ये मजबूत, स्टाइलिश और लॉन्ग लास्टिंग होते हैं। इसमें धूप, बारिश, ठंड का असर नहीं पड़ता है, इसलिए किसी भी मौसम में ये क्रैक या फेड नहीं होते हैं। आउटडोर के लिए ग्रेनाइट प्लांटर परफेक्ट चॉइस है।
प्रीमियम लुक के लिए चुनें ग्रेनाइट प्लांटर्स
ग्रेनाइट पत्थर ब्लैक कलर और नेचुरल टेक्सचर का होता है। ये गार्डन को प्रीमियम लुक दे सकता है। यह लो मेंटिनेस होते हैं, इसमें जल्दी दाग-धब्बे नहीं लगते हैं। डार्क कलर होने की वजह से इसs बार-बार सफाई करने की भी जरूरत नहीं होती है। इनका वजन भारी होता है, इसलिए आप बड़े लीफी प्लांट या शो प्लांट इसमें लगा सकते हैं।
ट्विस्टेड ग्रेनाइट प्लांटर
अपने घर के बाहर मेन गेट के पास रखने के लिए आप इस तरीके का लॉन्ग ट्विस्टेड प्लांटर ले सकते हैं। इसमें खूबसूरत लाल रंग के फूल लगाएं या कोई पत्तियों वाला प्लांट लगाकर इसे और खूबसूरत लुक दें।
ग्लॉसी फिनिश ग्रेनाइट प्लांट
ग्रेनाइट प्लांटर ब्लैक कलर के होते हैं। इसमें ग्लॉसी फिनिश वाला पैटर्न आजकल खूब ट्रेंड में है, जो इंडोर प्लांट्स के लिए परफेक्ट है। इसमें राउंड शेप का आप अलग-अलग साइज का ग्रेनाइट प्लांटर खरीद सकते हैं। इसमें एरिका पाम, स्नेक प्लांट या स्पाइल प्लांट जैसे खूबसूरत पौधे लगाएं।
रैक्टेंगल शेप ग्रेनाइट प्लांटर
गार्डन में इस तरीके के लॉन्ग ग्रेनाइट प्लांटर बहुत ही खूबसूरत लगेंगे। आप लाइन से इस तरीके के तीन ग्रेनाइट प्लांटर लगाकर इसके ऊपर शो प्लांट लगाए या फिर बाउल डिजाइन का ग्रेनाइट प्लांटर भी स्टैंड के ऊपर रखकर यूज कर सकते हैं।
मिनी ग्रेनाइट प्लांटर
इंडोर गार्डनिंग के लिए मिनी ग्रेनाइट प्लांटर्स भी आप खरीद सकते हैं। जिसमें ग्लॉसी फिनिश के साथ गोल्डन कलर की डिटेलिंग है। गोल्डन कलर की नीचे एक ट्रे भी दी हुई है, जिसमें ड्रेनेज वाटर स्टोर होगा यानी कि आपका फर्नीचर या टेबल बिल्कुल भी खराब भी होगा।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.