Easy way to grow vegetable seedlings: नर्सरी ट्रे में सब्जियों के बेबी प्लांट्स उगाने की आसान विधि जानें। सही मिट्टी, बीज बोने का तरीका और देखभाल टिप्स से घर पर किचन गार्डन की शुरुआत करें।

अगर अब तक आपने गार्डनिंग का काम शुरू नहीं किया, तो बिना किसी परेशानी के इसे शुरू कर दीजिए। आप सब्जियों के पौधे लगाकर शुरुआत कर सकते हैं। मात्र 30 रु में मिलने वाली नर्सरी ट्रे की मदद से आप विभिन्न सब्जियां उगा सकते हैं। घर पर सब्जियों के बेबी प्लांट्स उगाना आसान भी है और किफायती भी। नर्सरी ट्रे की मदद से आप कम जगह में स्वस्थ पौधे तैयार कर सकते हैं। बाद में इन्हें बगीचे या गमले या किचन गार्डन में ट्रांसफर करें। आइए जानते हैं वेजीटेबल बेबी प्लांट उगाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका। 

नर्सरी ट्रे में कौन-सी सब्जियां उगाएं?

नर्सरी ट्रे में आप आसानी से टमाटर, मिर्च, बैंगन, गोभी और धनिया जैसी सब्जियां सबसे उगा सकते हैं। इनके बीज जल्दी अंकुरित होते हैं और ट्रांसप्लांट आसानी से किए जा सकते हैं।

बेबी प्लांट्स लगाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • ड्रेनेज होल वाली नर्सरी ट्रे
  • कोकोपीट
  • वर्मीकम्पोस्ट
  • गार्डन सॉयल
  • सब्जियों के बीज
  • स्प्रे बोतल

मिट्टी का सही मिश्रण करें तैयार 

2 भाग कोकोपीट + 1 भाग वर्मीकम्पोस्ट + 1 भाग गार्डन सॉयल को अच्छी तरह से मिलाएं और मिक्स को हल्का नम कर लें। ऐसा करने से बीज बोते समय मिट्टी हवा में उड़ेगी नहीं। 

और पढ़ें: Mango Tree Care Tips: आम में मंजर गिर रहे हैं? ये 5 घरेलू उपाय बचा सकते हैं अपने मीठे

बीज को कैसे लगाएं?

नर्सरी ट्रे के हर खांचे में मिट्टी भरें और उसे हल्का सा प्रेस कर दें। फिर हर सेल में 1 से 2 बीज डालकर ऊपर से बहुत पतली मिट्टी की लेयर डालें। बीज ज्यादा गहराई में दबाने की गलती न करें। अब स्प्रे बोतल से हल्का पानी छिड़कर ट्रे को हल्की धूप वाले स्थान में रख दें। दिन में एक बार स्प्रे से पानी दे और मिट्टी गीली करे। 5–10 दिनों में बीज अंकुरित होकर बेबी प्लांट निकल आएंगे।

बेबी प्लांट्स को ट्रांसफर कैसे करते हैं?

जब बेबी प्लांट में 3–4 पत्तियां आ जाएं और जड़ें मजबूत दिखने लगें तो उन्हें गमले या जमीन में ट्रांसफर कर दें। ट्रांसप्लांट करते समय पौधे को जड़ों समेत निकालें। अगर जड़ का हिस्सा टूट जाएगा तो पौधा ग्रो नहीं कर पाएगा। इस दौरान विशेष सावधानी रखें।

और पढ़ें: फूल नहीं, इनके पत्ते हैं असली स्टार! खाली कॉर्नर को देंगे क्लासी लुक