Butterfly Garden for Home: घर में तितिलयों को बुलाना है तो फ्लैट की बालकनी पर छोटा सा खूबसूरत बटरफ्लाई गार्डन, इसे बनाना बेहद आसान है। जानें गमला, तितली और पौधों की पूरी जानकारी। 

Balcony Garden Ideas: शहर के घरों में तितलियां ढूंढना जैसे अंधेरे में तीर चलाने जैसा है। आप भी गार्डनिंग का शौक रखते हैं तो क्यों न बेसिक और Indoor Plants से हटकर कुछ ऐसा लगाया जाए तो टैरिस की शोभा बढ़ाने के साथ मेहमानों का ध्यान खींचे। चलिए जानते हैं घर में तितलियों से भरा गार्डन कैसे बना सकते हैं।

बालकनी लेआउट का रखें ध्यान

पौधे लगाना हो या बटरफ्लाई को बुलाना हो, लेआउट सबसे जरूरी है। कोशिश करें, पौधे ऐसी जगह रखें, जहां पर सीधी धूप आती है। बता दें कि परागण वाले पौधे डायरेक्ट सनलाइट में अच्छे से बढ़ते हैं। उन फूलों की वैरायटी चुनें, जो तितिलयों को आकर्षित करते हैं, जैसे लैंटाना, एस्टर और जीनिया।

तितलियों की सही जानकारी

हर बालकनी-गार्डन का लुक और मिट्टी अलग-अलग होता है। साथ ही बटरफ्लाई गार्डन में सबसे जरूरी बात है कि आपके घर के आस-पास कौन सी तितलियां पाईं जाती हैं। अब भारत के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी की शुरुआत हो गई है तो ये तितलियां आसानी से दिखाई देती हैं

  • कॉमन मॉर्मोन
  • प्लेन टाइगर
  • कॉमन जेजबल
  • लाइम बटरफ्लाई
  • कॉम ग्राम येलो
  • पिकॉक पेंसी

गर्मियों में ऊपर बताई गईं सभी तितलियां सक्रिय होती हैं। इनके मनपसंद फूल लगाकर आप आसानी से तितलियों को आकर्षित कर सकते हैं।

ये भी पढे़ं-Kettle Gardening: गमला हुआ पुराना, पुरानी केतली से बनाएं स्टाइलिश मिनी गार्डन

बालकनी गार्डन के लिए मिट्टी कैसे चुनें ?

  • तितलियां बुलानी हैं तो सही गमले और कंटेनर को चुनें
  • फ्लैट-अपार्टमेंट के की बालकनी सीमित होती है, इसलिए छोटे गमले चुनें
  • गमलों के अलावा, प्लास्टिक पॉट, स्क्वायर प्लांट और हैगिंग प्लांट चुन सकते हैं

तितलियों को कौन से पौधे पसंद आते हैं ?

तितलियां अक्सर दो तरह के पौधों पर आती है।

  • नेक्टर पलांट- जिसमें रस होता है
  • होस्त प्लांट- जहां तितलियां अंडे देती है

तितलियों के सबसे पसंदीदा फूल 

  • कोनफ्लावर
  • लैंटाना
  • जिनिया
  • मिल्कवीड
  • एस्टर गेंदा
  • काॉसकमॉस
  • बीबाम
  • ब्लैक-आइड सुसान

ये भी पढे़ं-AC वाले कमरे में भी नहीं मुरझाएंगे ये 6 Indoor Plants,गर्मी में घर रहेगा हरा-भरा

  • कॉमन मॉर्मोन तितली नींबू-संतरा औऱ सिट्रेस पौधों पर ज्यादा आती है
  • काले-नीले रंग की प्लेन टाइगर को कनेर का पौधा अधिक पसंद होता है