- Home
- Lifestyle
- Gardening
- Lettuce Grow In Garden: Rs 200 का सलाद घर में फ्री में खाएं, गार्डन में उगाएं बेस्ट लेट्यूस के 5 किस्में
Lettuce Grow In Garden: Rs 200 का सलाद घर में फ्री में खाएं, गार्डन में उगाएं बेस्ट लेट्यूस के 5 किस्में
Best Types of Lettuce to Grow in Your Garden: घर के गार्डन में हरी-भरी सब्जियां उगाने का शौक तेजी से बढ़ रहा है। अगर आप भी गार्डन में एग्जॉटिक सब्जी उगाने चाहते हैं, तो हम आपको लेट्यूस लगाने की सलाह देंगे। जो आसानी से उग जाता है।

भारत में भी तेजी से लेट्यूस लोकप्रिय हो रहा है। सलाद में अब लोग इसे डालने लगे हैं। हालांकि अभी भी मार्केट में यह काफी महंगा मिलता है।100-200 रुपए किलो मिलने की वजह से ज्यादा लोग इसे खा नहीं पाते हैं। लेकिन अगर आपको होम गार्डनिंग या किचन गार्डनिंग का शौक है, तो घर पर ही इसे आसानी से उगा सकते हैं।यह जल्दी उगने वाली, कम देखभाल वाली और पोषण से भरपूर पत्तेदार सब्जी है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे Best Types of Lettuce to Grow in Your Garden, ताकि आप अपनी जगह, मौसम और जरूरत के हिसाब से सही किस्म चुन सकें।
रोमेन लेट्यूस (Romaine Lettuce)
रोमेन लेट्यूस को हिंदी में अक्सर कॉस लेट्यूस भी कहा जाता है। इसकी लंबी और कुरकुरी पत्तियां सलाद के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। गर्म मौसम में यह अच्छी ग्रोथ करता है। यह विटामिन ए और के से भरपूर होता है। सलाद और सीजर सलाक के लिए परफेक्ट है।
बटरहेड लेट्यूस (Butterhead Lettuce)
बटरहेड लेट्यूस अपनी मुलायम और बटर जैसी टेक्सचर वाली पत्तियों के लिए जाना जाता है। इसे बोस्टन लेट्यूस या बिब लेट्यूस भी कहा जाता है। छोटे गार्डन के लिए या गमले के लिए बेस्ट होता है। इसका स्वाद हल्का और क्रीमी होता है। कम धूप वाली जगह पर इसे उगाएं।
रेड लीफ लेट्यूस (Red Leaf Lettuce)
अगर आप अपने गार्डन को खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो रेड लीफ लेट्यूस एक शानदार विकल्प है। इसके लाल-हरे पत्ते गार्डन को कलरफुल लुक देते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। कम जगह में इसे उगा सकते हैं।
आइसबर्ग लेट्यूस (Iceberg Lettuce)
आइसबर्ग लेट्यूस का इस्तेमाल बर्गर और सैंडविच में सबसे ज्यादा होता है। इसकी पत्तियां बहुत क्रिस्प होती हैं। ठंडे मौसम में अच्छी पैदावार होता है। इसे स्टोर करना आसान होता है। हालांकि इसे उगाने में ज्यादा वक्त और देखभाल लगती है।
गार्डन में लेट्यूस उगाने के आसान टिप्स (Lettuce Growing Tips)
50% गार्डन मिट्टी, 30% वर्मी कम्पोस्ट या गोबर की खाद और 20% रेत या कोकोपीट के साथ मिट्टी तैयार करें। लेट्यूस के लिए मिट्टी भुरभुरी और हल्की होनी चाहिए। तो इसे बनाते वक्त कोई गड़बड़ी नहीं करें। क्यारी या 6 से 8 इंच के गमले में इसे लगाएं। बीज 2 इंच गहरे में बोएं और मिट्टी से ढक दें। बोने के बाद स्प्रे से पानी डालें। 30-40 दिन में लेट्यूस तैयार हो जाता है। बाहरी पत्तियों को काटें अंदर का छोड़ दें, जिसकी वजह से फिर से बढ़ेगी। 15 दिन में इसमें खादडालें। मिट्टी में नमी रहे, लेकिन पानी ज्यादा बिल्कुल नहीं डालें। यह गल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Kitchen Garden: टोकरी भर के उगेंगे अदरक+मिर्च, 6 इंच के गमले में लगाएं कॉम्बो प्लांट
Seasonal Flowering Plants: 100 रु. के अंदर खरीदें 10 फ्लावर प्लांट
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.