- Home
- Lifestyle
- Gardening
- Bedroom Plants: शादी के बाद बेडरूम में लगाएं ये 5 प्लांट्स, तन-मन रहेगा हेल्दी और रिश्ता होगा अटूट
Bedroom Plants: शादी के बाद बेडरूम में लगाएं ये 5 प्लांट्स, तन-मन रहेगा हेल्दी और रिश्ता होगा अटूट
Best Bedroom Plants: शादी के बाद ससुराल में अच्छी बहू और पत्नी का खिताब पाना है, जो सजावट में प्लांट जरूर शामिल करें। बेडरूम में 5 तरह के प्लांट रखकर आप अपने पति और खुद के हेल्थ का ख्याल रख सकती हैं।

शादी के बाद नई जिंदगी की शुरुआत होती है, ऐसे में बेडरूम का माहौल पॉजिटिव, फ्रेश और रिलैक्सिंग होना बेहद जरूरी है। सही इंडोर प्लांट्स न सिर्फ कमरे की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि हवा को शुद्ध करके आपके तन और मन को भी हेल्दी रखते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 प्लांट्स के बारे में, जिन्हें आप बेडरूम में लगा सकती हैं।
पीस लिली
शहरों में पॉल्युशन बढ़ता जा रहा है, ऐसे में कमरे का हवा शुद्ध रखने के लिए आप पीस लिली जरूर लगाएं। यह पौधा हवा में मौजूद टॉक्सिन्स को हटाने में मदद करती है और अपने खूबसूरत सफेद फूलों से कमरे को एलिगेंट बनाती है। खुद का और पति का ख्याल रखना है, तो बेडरुम में पीस लिली जरूर रखें।
स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे नींद बेहतर होती है। यह कम रोशनी में भी आसानी से बढ़ता है। यह प्लांट लो मेंटेनेस होता है। मतलब एक बार पानी डालकर एक वीक के लिए भूल जाएं।
लैवेंडर
लैवेंडर की खुशबू तनाव कम करती है और अच्छी नींद में मदद करती है। यह आपके बेडरूम को सुकून भरा माहौल देता है। पति के साथ रोमांटिक पल अच्छे गुजरेंगे अगर बेडरुम में लैवेंडर लगाती हैं, तो।
मनी प्लांट
मनी प्लांट पॉजिटिव एनर्जी लाने के लिए जाना जाता है। यह हवा को साफ करता है और कमरे को फ्रेश फील देता है। इसे अपने बेडरुम में हैंग करके भी लगा सकती हैं।
और पढ़ें: Old Jeans Reuse Idea: पुराने जींस से बनाएं खूबसूरत प्लांटर, गार्डन को दें क्रिएटिवी लुक
एलोवेरा
एलोवेरा हवा को शुद्ध करता है और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे मेंटेन करना बेहद आसान है। इसके अलावा आप पाम ट्री भी लगा सकती हैं।
और पढ़ें: Capsule Wardrobe में शामिल करें नीता अंबानी सी 5 साड़ी, हर इवेंट के लिए पाएं बेस्ट लुक
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.