MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Gardening
  • All Season Flowers: 1 बार लगाओ 365 दिन फूल पाओ ! 10 फ्लावर प्लांट से करें गार्डन गुलजार

All Season Flowers: 1 बार लगाओ 365 दिन फूल पाओ ! 10 फ्लावर प्लांट से करें गार्डन गुलजार

All Season Flowering Plants: 12 महीने खिलने वाले पौधे कौन से हैं? जो गार्डनिंग का शौक रखने वाले लोगों का काम आसान करेंगे। यहां जानें ऐसे दस प्लांट की लिस्ट जो कम पानी और कम देखभाल में बगिया को देंगे रंगीन लुक।

3 Min read
Author : Anshika Tiwari
Published : Apr 01 2026, 01:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
सालभर उगने वाले पौधे कौन से हैं ?
Image Credit : pinterest\google gemini

सालभर उगने वाले पौधे कौन से हैं ?

हर मौसम में अलग-अलग पौधे लगाना थोड़ा मुश्किल काम है, जब आप जॉब करते हों तो और भी टफ हो जाता है। गार्डनिंग का शौक तो है लेकिन पौधों की देखभाल का समय नहीं है तो क्यों न कुछ ऐसा चुना जाए जिसे लगाने के बाद आपको साल भर फूल भी मिलते रहे और ज्यादा काम भी न पड़ें। ऐसा ही कुछ ढूंढ रहे हैं तो ये फोटो गैलरी आपके लिए है, जहां लेकर आए हैं 10 Flower Plants जो एक बार गमले में लग जाने के बाद 365 दिनों तक फूल देते हैं।

24
कौन से पौधे 12 महीने फूल देते हैं ?
Image Credit : pinterest\google gemini

कौन से पौधे 12 महीने फूल देते हैं ?

गुड़हल

भारतीय घरों में गुड़हल आसानी से मिल जाएगा। इसके बड़े और सुंदर फूल 365 दिन खिले रहते हैं। इसमें हर दिन नए फूल आते हैं। अगर आप इसे लगाते हैं तो 5-6 घंटे धूप, 15 दिन में खाद और मिट्टी नम होने पर ही पानी दें।

बोगनवेलिया

भारतीय मौसम में बोगनवेलिया का पौधा भी अच्छे से खिलता है। रंगीन पत्तियां और छोटे-छोटे फूल इसकी खासियत है, जिसे लगाने के बाद 12 महीने तक फूल पाए जा सकते हैं। इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती। यह कम पानी में ज्यादा और अधिक पानी में कम फूल देता है।

ये भी पढ़ें- Spoon Gardening Ideas: किचन आइटम से क्रिएटिव गार्डनिंग, पुराने चमचों से उगाएं हरियाली

इस्कोरा

इंडियन हाउसहोल्ड में इस्कोरा को रुक्मिणी या रंगण के नाम से भी जाता है। यह झाड़ीदार पौधा है, जो घनी पत्तियों और गुच्छे में खिलने वाले चमकीले फूल देता है। इसमें लाल, पीले, गुलाबी और नारंगी और सफेद फूल देखने को मिलते हैं। इसकी ज्यादा किस्में 3-4 इंच की होती है, जिन्हें छोटे से छोटे गमले में लगाया जा सकता है।

34
365 दिन फूल देने वाले पौधे कौन से हैं?
Image Credit : pinterest\google gemini

365 दिन फूल देने वाले पौधे कौन से हैं?

एंजेलोनिया

गर्मियों में एंजेलोनिया अच्छे से उगता है। आप इसे कम जगह, जीरो देखभाल और में भी लगा सकते है। खास बात है कि इसमें भी 365 दिनों तक फूल आते हैं।

श्रिम्प प्लांट

Shrimp Plant अनोखे फूलों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इसकी बनावट बिल्कुल झींगे से होती है। इसमें रंगीन पत्तियां और बराहमासी फूल मिलते हैं। इसकी कॉपर, पीली, हरे रंग की किस्में भी काफी लोकप्रिय है। सीधी धूप की बजाय इनडारेक्ट सनलाइट में रखें। गर्मियों में मिट्टी सूखने न दें।

वैक्स बेगोनिया

यह पौधा काफी छोटा है लेकिन लगातार फूल देता है। आप इसे गार्डन और गमले दोनों में लगा सकते हैं।

कैलान्कोई

लॉन्ग टर्म में कैलान्कोई भी कमाल का पौधा है, जो मोटे पत्तों वाला प्लांट है। यह कम पानी में अच्छे से खिलता है। हालांकि, इसमें फूल गर्मियों के मुकाबले ठंड में ज्यादा आते हैं।

गार्डेनिया

घर को महकाने के लिए गार्डेनिया का पौधा बढ़िया है, जो रूम प्रेशनर की तरह काम करता है। हालांकि इसे सही देखभाल की आवश्यकता होती है। अगर आप इसे लगा रहे हैं तो एसिडिक मिट्टी यूज करें, वरना पौधा खराब हो जाएगा।

44
हर मौसम में खिलने वाले फूल कौन से है?
Image Credit : pinterest\google gemini

हर मौसम में खिलने वाले फूल कौन से है?

क्राउन ऑफ थॉर्न्स

यह पौधा उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो पौधों को पानी देना भूल जाते हैं। इसके तने पर नुकीले कांटे और ऊपरी हिस्सों में हरी पत्तियां होती है। वहीं फूल बहुत छोटे और पीले रंग के आती है। अगर इसे धूप में रखा जाए तो यह साल भर फूल दे सकता है।

ये भी पढ़ें- DIY Bird Feeder: पक्षियों की चहचहाहट से गूंजेगी बगिया, घर की चीजों से बनाएं प्यारे बर्ड फीडर

चेनिल प्लांट

Chenille Plant के फूल बहुत ज्यादा अनोखे और मखमली होते हैं, जो 8-18 इंच तक बढ़ते है। इसकी पत्तियां बड़ी और दिल आकार में आती है। लाल लटकते हुए फूल ऊन जैसा लुक देता है। हालांकि इसे पानी और खाद का जरूरत ज्यादा पड़ती है।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

About the Author

AT
Anshika Tiwari
अंशिका तिवारी। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर लाइफ स्टाइल और यूटिलिटी बीट पर काम कर रही हैं। बीए डिग्री और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा प्राप्त है। लाइफस्टाइल, नेशनल, यूटिलिटी, इंटरटेनमेंट, वायरल और जियो पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें लिखने में दिलचस्पी है। पूर्व में इन्होंने इंडिया पब्लिक और जनमत जैसे लोकल चैनल्स में किया हुआ है। इनके पास फील्ड रिपोर्टिंग और एंकरिंग का भी अनुभव है। इनसे आप anshika.tiwari@asianetnews.in माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)
गार्डनिंग न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
PVC Pipe Gardening: कम खर्च में गार्डनिंग का नया ट्रेंड, PVC पाइप्स से सजाएं अपना टैरेंस, यहां जानिए सही तरीका
Recommended image2
Onion Farming: खेती के 3 महीने बाद अपनाएं ये आसान तरीका, प्याज होंगे मोटे और सालभर रहेंगे स्टोर
Recommended image3
Corner Planter Box: 4×2 की छत-बालकनी का कोना होगा ग्रीन, चुनें 4 कॉर्नर प्लांटर बॉक्स
Recommended image4
DIY Bamboo Basket Planter: टूटी-पुरानी बांस की टोकरी से बनाएं इको फ्रेंडली प्लांटर्स, फास्ट होगी पौधों की ग्रोथ
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved