- Home
- Lifestyle
- Gardening
- Urban Gardening Tips: 10×8 फीट की बालकनी को बनाएं मिनी किचन गार्डन, लगाएं ये स्पेस-सेविंग सब्जियां
Urban Gardening Tips: 10×8 फीट की बालकनी को बनाएं मिनी किचन गार्डन, लगाएं ये स्पेस-सेविंग सब्जियां
7 Space Saving Vegetables For Small Balcony: फ्लैट में रहने वाले सोचते हैं कि किचन गार्डनिंग वहां पॉसिबल नहीं है। 10X8 फीट की बालकनी में क्या उगाए सकते हैं। लेकिन कुछ ऐसी सब्जियां हैं, जिसे आप आसानी से बालकनी में उगाकर स्पेस बचा सकते हैं।

सही पौधों का चुनाव करके आप अपनी छोटी सी बालकनी को एक खूबसूरत मिनी किचन गार्डन में तब्दील कर सकते हैं। यहां पर हम आपको 7 स्पेस सेविंग सब्जियों के बारे में बताएंगे, जो गमलों में आसानी से उगती हैं, ज्यादा देखभाल भी नहीं मांगतीं और सीमित धूप में भी अच्छी तरह बढ़ती हैं।
हरी मिर्च
हरी मिर्च के पौधे बालकनी गार्डनिंग के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। ये मीडियम पॉट में आसानी से बढ़ते हैं। बालकनी में अगर धूप आती हो, तो इसे जरूर लगाएं। यह सीधा बढ़ता है , जिसकी वजह से यह ज्यादा स्पेस नहीं घेरता है।
पालक
पालक तेजी से बढ़ने वाली पत्तेदार सब्जी है जो गमलों और उथले प्लांटर में आसानी से उग जाती है। इसे ज्यादा गहरी मिट्टी की जरूरत नहीं होती और हल्की धूप में भी अच्छी तरह बढ़ती है। समय-समय पर पत्तियों को तोड़कर बनाते रहें, ये काफी दिनों तक चलता है।
चेरी टमाटर
चेरी टमाटर छोटी जगह में उगाने के लिए सबसे आसान सब्जियों में से एक है। यह गमले में अच्छी तरह बढ़ते हैं और बालकनी के धूप वाले कोने में आसानी से उग सकते हैं। इन्हें सहारा देने के लिए छोटा ट्रेलिस या डंडी लगा दें, जिससे पौधा ऊपर की ओर बढ़े और जगह भी कम घेरें। सही पानी और पोषण मिलने पर ये टमाटरों के गुच्छे देने लगते हैं।
लेट्यूस
लेट्यूस ऐसी सब्जी है जो छोटी जगह और उथले कंटेनर में भी अच्छी तरह उगती है। इसे ठंडा मौसम और हल्की धूप पसंद होती है। इसकी पत्तियां जल्दी तैयार हो जाती हैं और आप धीरे-धीरे तोड़कर इस्तेमाल कर सकते हैं। पत्तियों के तोड़ते रहने से नई पत्तियां निकलती रहती हैं।
पुदीना
पुदीना एक मजबूत और आसानी से बढ़ने वाला पौधा है। यह छोटे गमले में भी तेजी से फैलता है और धूप या हल्की छांव दोनों में उग सकता है। समय-समय पर पत्तियां तोड़ने से पौधा और घना हो जाता है। पुदीना किचन में इस्तेमाल के साथ-साथ बालकनी को भी हरा-भरा बनाता है। आप इसे रिसाइकल कंटेनर में भी लगा सकते हैं।
स्प्रिंग अनियन (हरा प्याज)
हरा प्याज बालकनी के लिए एकदम परफेक्ट है क्योंकि यह ऊपर की ओर बढ़ता है और बहुत कम जगह लेता है। इसे पतले कंटेनर या यहां तक कि पुरानी बोतलों में भी उगाया जा सकता है। थोड़ी धूप और रेगुलर पानी से इसे आसानी से उगा सकते हैं। इसकी कटाई भी समय-समय पर करें और नई पत्तियों को आने का मौका दें।
और पढ़ें: Herbs That Grow in Water: ग्लास में लगाएं ये 7 हर्ब्स, किचन रहेगी फ्रेश और सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
मूली
मूली सबसे तेजी से उगने वाली सब्जियों में से एक है। इसे ढीली मिट्टी वाले गमले में लगाया जाए तो कुछ ही हफ्तों में तैयार हो जाती है। कम धूप और कम देखभाल में भी यह अच्छी तरह बढ़ती है, इसलिए बालकनी गार्डनिंग शुरू करने वालों के लिए यह बेहतरीन विकल्प है।
इसे भी पढ़ें: Big Leaf Money Plant: माली भी नहीं बताएगा ये ट्रिक! 30 दिन में मनी प्लांट की पत्तियां हो जाएंगी 5 इंच बड़ी
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.