ABC juice recipe: ABC जूस, सेब, चुकंदर और गाजर से बना एक पौष्टिक पेय, त्वचा की चमक बढ़ाने, वजन घटाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर को डिटॉक्स करने और कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने में मदद मिलती है।

What is ABC juice: आजकल ABC जूस बहुत ज्यादा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जिसे सेलेब्स भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं। यह एक हेल्दी और डिलीशियस जूस है, जो A यानी कि एप्पल (Apple), B यानी कि बीटरूट (Beetroot) और C यानी कि कैरट (carrot) से बनाया जाता है। यह जूस शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है, स्किन को ग्लोइंग बनाता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत इस ABC जूस से करते हैं, तो इससे आपको कई बेहतरीन फायदे मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं ABC जूस बनाने का तरीका और इससे होने वाले फायदे...

ABC जूस बनाने की सामग्री (Apple beetroot carrot juice)

सेब- 1 मीडियम साइज का (छोटे टुकड़ों में काट लें)

गाजर– 1 मीडियम साइज की (छीलकर काट लें)

चुकंदर– 1 छोटा (छीलकर काट लें)

नींबू का रस – 1 चम्मच (ऑप्शनल)

अदरक – ½ इंच

पानी – थोड़ा सा

ABC जूस बनाने की विधि (How to make ABC juice at home)

ऊपर दी गई सभी चीजों को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। मिक्सर जार या जूसर में सेब, गाजर, चुकंदर और अदरक डालें। थोड़ा पानी मिलाएं और अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। एक छलनी से छान लें या बिना छाने भी पी सकते हैं (फाइबर के लिए अच्छा होता है)। ऊपर से नींबू का रस डालें और मिलाएं। ठंडा करके या ऐसे ही सर्व करें।

ABC जूस के फायदे (Benefits of ABC juice)

  • ABC जूस त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह स्किन में अंदर से ग्लो लाता है, दाग धब्बों को दूर करने में मदद करता है।
  • ABC जूस वेट लॉस के लिए एक बेहतरीन ड्रिंक है। यह पेट को साफ करता है, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
  • ABC जूस में चुकंदर डाला जाता है, जो आयरन से भरपूर होता है। ऐसे में एनीमिया या खून की कमी से पीड़ित लोगों के लिए यह बेहद फायदेमंद जूस है।
  • ABC जूस लीवर और किडनी को डिटॉक्स करता है।
  • ABC जूस इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक है, जिसमें विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर को मजबूत बनाते हैं।
  • ABC जूस हार्ट हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।
  • ABC जूस में गाजर डाला जाता है, जिसमें बीटा कैरोटीन होता है। यह आंखों की रोशनी और मेमोरी के लिए बहुत फायदेमंद होता है।