No mess garlic peeling tip: लहसुन छीलने में होती है दिक्कत? परेशान ना हों! वायरल वीडियो में देखें आसान तरीका, जिससे चुटकियों में छिल जाएगा लहसुन।

How To Peel Garlic Easily: सब्जी भाजी या पिज़्ज़ा पास्ता में लहसुन का फ्लेवर बहुत ही क्लासी लगता है, लेकिन महिलाओं की सबसे बड़ी टेंशन होती है लहसुन को छीलना, जिसमें घंटो समय बर्बाद होता है और ज्यादा लहसुन छीलने से उंगलियों में जलन भी होने लगती है। ऐसे में अधिकतर महिलाओं का सवाल रहता है कि क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे हम आसानी से लहसुन छील सकें? तो आज हम आपको बताते हैं फाइव स्टार होटल में कैसे शेफ आधा-एक किलो लहसुन चुटकियों में छील लेते हैं वह भी बिना किसी मेहनत और मशक्कत के, तो चलिए आप भी इस वायरल वीडियो को देखकर यह हैक अपना सकते हैं।

रेस्टोरेंट में इस तरह से छीला जाता है लहसुन (garlic peeling hack viral video)

इंस्टाग्राम पर desimealtime नाम से बने पेज पर लहसुन को छीलने का एक वायरल हैक शेयर किया गया है। इसमें बताया गया है कि कैसे आप लहसुन को आसानी से छील सकते हैं। इसके लिए बस आप लहसुन को लें। इसे लंबाई में ऐसे ही रफली कट कर लें। एक बड़े कटोरे में इसे डालें, फिर इसमें दो से तीन चम्मच अरारोट का पाउडर डालें हल्के हाथों से इसे रगड़े और फिर इसमें पानी डाल दें। आप देखेंगे कि अरारोट के पाउडर के साथ लहसुन के छिलके पानी की सतह पर तैरने लगेंगे। इसे छलनी की मदद से हटा लें। इससे आपको लहसुन की कलियां नीचे एकदम साफ और छीली हुई मिल जाएंगी और कचरा ऊपर से हट जाएगा। सोशल मीडिया पर यह हैक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे आप भी ट्राई कर सकते हैं।

 

View post on Instagram
 

 

लहसुन को छीलने के अन्य तरीके (easy way to peel garlic fast)

  • लहसुन को छीलने के लिए आप इसे बीच से दो भागों में काटें। आप इसे उल्टा रखें और जोर से एक चाकू इस पर मारे। ऐसा करने से कलियां अपने आप ही निकल जाती है।
  • लहसुन को छीलने के लिए आप इसे गर्म पानी में दो से तीन मिनट भिगोकर रखें, ऐसा करने से इसका छिलका आसानी से उतर जाता है।
  • लहसुन को एक डिब्बे में बंद करके जोर से हिलाएं। ऐसा करने से इसके छिलके अपने आप निकलने लगते हैं।
  • लहसुन को 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रखने से इसका छिलका नरम हो जाता है और आसानी से उतर जाता है।