Thu, 10 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • महाशिवरात्रि पर बाबा भोलेनाथ को लगाएं इन 6 चीजों का भोग, प्रसन्न होकर शिवजी देंगे आशीर्वाद

महाशिवरात्रि पर बाबा भोलेनाथ को लगाएं इन 6 चीजों का भोग, प्रसन्न होकर शिवजी देंगे आशीर्वाद

फूड डेस्क: इस साल 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसे भी उन्हें इस दिन क्या भोग लगाया जाए जिससे वह प्रसन्न हो, आइए हम आपको बताते हैं...

2 Min read
Deepali Virk
Published : Feb 17 2023, 12:19 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Image Credit : google

मालपुआ 
कहा जाता है कि भगवान शिव को मालपुआ बहुत पसंद है। ऐसे में इस बार अगर आप महाशिवरात्रि पर उन्हें मालपुआ का भोग लगाएंगे तो आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। आप आटे और चीनी से मालपुआ बना सकते हैं और इसमें थोड़ी सी भांग भी मिला सकते हैं।

26
Image Credit : google

ठंडाई 
शिवरात्रि का दिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दौरान मौसम में थोड़ी गर्मी आ जाती है। ऐसे में ठंडाई भगवान भोलेनाथ को बहुत पसंद आती है। आप दूध, चीनी, काजू, बादाम, पिस्ता और केसर डालकर भगवान शिव के लिए ठंडाई बनाकर उन्हें अर्पित कर सकते हैं।

36
Image Credit : google

हलवा
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को हलवा का भोग जरूर लगाया जाता है। आप चाहे तो सूजी की जगह व्रत का कुट्टू, राजगिरे के आटे या फिर ड्राई फ्रूट्स का हलवा भी बना सकते हैं। हलवे का भोग लगाने से भगवान भोलेनाथ बहुत खुश होते हैं और भक्तों की सभी इच्छा पूरी करते हैं।

46
Image Credit : google

लस्सी 
चूंकि, दही ठंडा होता है और भगवान भोलेनाथ को ठंडी चीजें अति प्रिय होती है। ऐसे में आप चाहे तो शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को लस्सी का भोग लगा सकते हैं। बस गाढ़ी दही में चीनी डालकर इसमें अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स डालें ऊपर से केसर डालकर भोलेनाथ को भोग लगाएं।

56
Image Credit : google

भांग के पकौड़े 
वैसे तो भगवान को अधिकतर मीठे व्यंजनों का भोग लगाया जाता है, लेकिन भगवान भोलेनाथ बड़े ही भोले भाले से हैं। उन्हें भांग बहुत पसंद है। ऐसे में आप उन्हें शिवरात्रि के दिन भांग के पकौड़े का भोग लगा सकते हैं। इसके लिए बेसन में कुछ सब्जियों को मिलाकर थोड़ा सा भांग पाउडर डाल दें और इसके पकौड़े बनाकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित करें।
 

66
Image Credit : google

मखाने की खीर
चावल या सेवई की खीर की जगह इस बार आप शिवरात्रि पर भोलेनाथ को मखाने की खीर का भोग लगाएं। इसका सेवन आप व्रत के दौरान भी कर सकते हैं और कहा जाता है कि मखाना समुद्र में पाया जाता है, इसलिए यह बहुत पवित्र होता है।

Deepali Virk
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। यहां पर खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों पर लिख रही हैं। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved