सार
How to make poha vada: पोहा दही वड़ा बनाने की झटपट रेसिपी। कम समय में स्वादिष्ट नाश्ता तैयार करें और अपने मेहमानों को चौंका दें।
Poha dahi vada recipe: दही बड़ा खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है, लेकिन इसे बनाने में काफी मच-मच करनी पड़ती है। उड़द की दाल को भिगोना, पीसना, फिर देर तक फेंटना, इसके बाद जाकर दही वड़े तले जाते हैं, फिर पानी में भिगोया जाता है और फिर दही डालकर तरह-तरह की चटनी डालकर इसे सर्व किया जाता है। यह बहुत टाइम टेकिंग काम हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं इंस्टेंट पोहा दही वड़ा बनाने की रेसिपी, जिसे आप घर पर चुटकियों में बना कर सकते हैं और इस मजेदार स्नैक्स को बनाकर अपने गेस्ट या घर वालों को खिला सकते हैं। तो चलिए नोट कर लीजिए पोहा दही वड़ा बनाने की रेसिपी-
पोहे के दही वड़े की सामग्री (Instant dahi vada without dal)
वड़ो के लिए
पोहा (चिवड़ा)- 1 कप
सूजी- 2 वड़े चम्मच
दही- 2 वड़े चम्मच
हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
अदरक- 1/2 छोटा चम्मच कद्दूकस किया
नमक- स्वादानुसार
इनो या बेकिंग सोडा- 1/4 छोटा चम्मच
तेल- तलने के लिए
दही के लिए
ताजा दही- 2 कप (फेंटा हुआ)
नमक, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
इमली की चटनी- सजावट के लिए
हरा धनिया- बारीक कटा
सेव या अनार दाने- ऊपर से डालने के लिए
ऐसे बनाएं पोहा दही वड़ा (Easy dahi vada recipe at home)
- पोहा दही वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को धोकर 5 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। फिर हाथ से निचोड़ कर पानी निकाल दें।
- भीगे पोहे में सूजी, दही, हरी मिर्च, अदरक, नमक मिलाएं और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बनाएं। 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- वड़े बनाने से तुरंत पहले बैटर में इनो या बेकिंग सोडा मिलाकर हल्का फेंटें।
- कढ़ाई में तेल गर्म करें और छोटे-छोटे वड़ों को मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
- डीप फ्राई करने की बजाय अप्पे पैन में भी इसे बना सकते हैं, ताकि यह लो ऑयल और डाइजेस्टिव फ्रेंडली बनें।
- तले हुए वड़े को हल्के गुनगुने पानी में 5 मिनट भिगोएं। फिर पानी निचोड़ कर फेंटे हुए दही में डालें।
- ऊपर से भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर, धनिया और इमली की चटनी डालें। चाहें तो सेव या अनार भी डाल सकते हैं।