Holi party easy snacks: होली पार्टी के लिए 10 आसान और टेस्टी स्नैक्स ट्राई करें। ब्रेड पकोड़ा, दही भल्ला, पनीर टिक्का से लेकर फ्रूट चाट तक, ये स्नैक्स मिनटों में बनेंगे और मेहमानों को खूब पसंद आएंगे।

होली में रंग खेलने के बाद बच्चों में बहुत थकान हो जाती है और उन्हें भूख भी खूब लगती है। ऐसे में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए ऐसा स्नैक्स तैयार किया जा सकता है, जो स्वादिष्ट भी हो और कम खाकर पेट खूब भर जाए। आप वेट कटलेट से लेकर फ्रूट चाट तक के हेल्दी ऑप्शन चुन सकती हैं। जानिए होली के लिए स्पेशल स्नैक्स के बारे में।

ब्रेड पकोड़ा बनाएं होली में

कम समय में बनने वाला स्नैक ब्रेड पकोड़ा होली पार्टी का अच्छा ऑप्शन है। होली के एक दिन पहले ही आलू उबाल कर मसाला बनाएं और फ्रिज में रख दें। होली की सुबह स्नैक्स बनाने के लिए ब्रेड में आलू भरकर बेसन घोल में लपेटे और डीप फ्राई करें। ये स्नैक खाकर बच्चों का दिन बन जाएगा। 

वेज कटलेट

क्रिस्पी कटलेट बच्चों से सभी उम्र के लोगों को पसंद आते हैं। वेट कटलेट बनाने के लिए भी आपको उबली आलू की जरूरत पड़ेगी। साथ में गाजर, मटर, बीन्स, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन और हरा धनिया डालें। नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला डालकर मिक्स करें और पेड़ा बना लें। फिर ब्रेड क्रम्ब्स और कॉर्नफ्लोर डालकर तवे में तेल डालकर सेक लें। आप चाहे तो डीप फ्राई भी कर सकती हैं।

दही भल्ला

रंग खेलने के बाद ठंडक देने वाला और पेट के लिए हल्का स्नैक बनाना चाहती हैं, तो दही भल्ला आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। उड़द की दाल को एक दिन पहले ही भिगोकर रख लें। दाल भल्ले को भी फ्राई कर लें। जब बच्चे खाने के लिए मांगे तो भल्ले में दही, थोड़ी इमली चटनी, मसाला मिलाकर दें।

और पढ़ें: Puffed Roti: बिना फ्लेम गुब्बारे सी फूलेगी रोटी, तवे के सलेक्शन से लेकर ये 5 ट्रिक आएंगी काम

फ्रूट चाट से मिलेगा पोषण

भारी खाने के बीच यह स्नैक पेट को हल्का रखने का काम करेगा। आप अंगूर, केला, अमरूद, सेब आदि को काटकर उसमे चाट मसाला, काला नमक और नींबू का रस मिलाएं और फ्रूट्स चाट तैयार करें।

स्प्रिंग रोल

बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट स्प्रिंग रोल देख बच्चों से लेकर बड़ों तक के मुंह में पानी आ जाता है। स्प्रिंग रोल शीट ऑनलाइन खरीद लें और पसंद की सब्जियों से इन्हें फिल कर डीप फ्राई करें।

पनीर टिक्का

बिना ज्यादा तेल के बनने वाला हेल्दी और टेस्टी पनीर टिक्का भी होली स्नैक्स के लिए बनाया जा सकता है। आप ओवन/तवे/एयर फ्रायर में आसानी से पनीर टिक्का बना सकती हं।

और पढ़ें: Ramadan Sehri Recipes: 10 घंटे एनर्जी चाहिए? सेहरी में खाएं ये 7 हेल्दी डिश