Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • पहली बार किसने पी थी चाय? जानें दुनिया के पहले Tea Lover की कहानी

पहली बार किसने पी थी चाय? जानें दुनिया के पहले Tea Lover की कहानी

History of Tea: चाय का इतिहास बहुत रोचक है। क्या आप जानते हैं कि चाय की खोज गलती से किसने की थी? जानिए चाय का सफर, चीन से भारत और यूरोप तक।

Anshika Tiwari | Published : May 23 2025, 10:23 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
दुनिया में नहीं चाय लवर्स की कमी
Image Credit : Social Media

दुनिया में नहीं चाय लवर्स की कमी

दुनिया में चाय प्रेमियों (tea lovers) की कोई कमी नहीं है। पानी के बाद चाय दूसरा सबसे ज़्यादा पिया जाने वाला पेय पदार्थ है। हमारे भारत में तो लोगों का दिन एक कप चाय से ही शुरू होता है। कई लोगों के लिए तो चाय के बिना दिन अधूरा सा लगता है। खाने से पहले हो या फिर खाने के बाद देश में लोग कभी भी चाय के लिए मना नहीं करते हैं। 

27
पहली बार चाय किसने बनाई थी ?

पहली बार चाय किसने बनाई थी ?

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप जो चाय रोज़ पीते हैं, वो कब बनी थी? चाय के इतिहास (History of tea) बहुत दिलचस्प है। आपको जानकर हैरानी होगी कि चाय सबसे पहले गलती से बनी थी और इसे भारत नहीं बल्कि किसी और देश में बनाया गया था। 

Related Articles

Tea Benefits: दिन में कितनी चाय पीना सही? जानें फायदे और नुकसान
Tea Benefits: दिन में कितनी चाय पीना सही? जानें फायदे और नुकसान
Green Tea और Herbal Tea में बड़ा अंतर, दोनों चाय के अलग-अलग फायदे जान रह जाएंगे दंग
Green Tea और Herbal Tea में बड़ा अंतर, दोनों चाय के अलग-अलग फायदे जान रह जाएंगे दंग
37
चीन के सम्राट ने की थी चाय की खोज

चीन के सम्राट ने की थी चाय की खोज

चाय का जन्म चीन में हुआ था। यानी चाय की पत्तियां (tea leaves) वहीं उगती थीं। 2732 ईसा पूर्व में चीन में पहली बार किसी ने चाय पी। जी हां, 2732 ईसा पूर्व में चीन के सम्राट शेन नुंग ने चाय की खोज की थी। हालांकि ये खोज एक गलती थी जिसने दुनिया को चाय से रुबरू कराया। 

47
इस तरह पहली बार बनी थी चाय

इस तरह पहली बार बनी थी चाय

बताया जाता है सम्राट शेन नुंग के महल के पास चाय के बागान थे। वह चाय के पत्तियों का सेवन करते थे। एक दिन किचन में रखी हुईं चाय की पत्तियां गलती से उबलते पानी में गिर गईं। अचानक से पानी का रंग बदल गया। सम्राट शेन नुंग को उत्सुकता हुई। जब उन्होंने इसका स्वाद चखा तो वह दंग रह गए। 

57
हर रोज पीने लगे चाय

हर रोज पीने लगे चाय

चाय के स्वाद और ताज़गी भरे असर के कारण सम्राट शेन नुंग इसे हर रोज पीने लगे। सम्राट शेन नुंग ने इस पेय को "चा" नाम दिया। धीरे-धीरे उन्होंने अपने करीबियों को भी इससे मुखातिब कराया। एक वक्त आया जब ये चाय हर किसी की पसंदीदा बन गई। बाद में इसे चाय और टी के नाम से जाना गया। 

67
चीन के बाद यूरोप में आयात हुई चाय

चीन के बाद यूरोप में आयात हुई चाय

1610 में पुर्तगालियों (Portuguese) और डच लोगों ने पहली बार यूरोप में चाय का आयात किया। 17वीं सदी के मध्य तक, चाय केवल पत्तियों के रूप में ही उपलब्ध थी। जिसे पानी में उबाल कर चाय तैयार की जाती थी लेकिन अब यह कई तरह से उपलब्ध है।  

77
भारत में होता है चाय का उत्पादन

भारत में होता है चाय का उत्पादन

जैसे-जैसे व्यापार बढ़ता गया, चाय की पत्तियों को सुरक्षित रखने का एक तरीका भी खोज लिया गया। भारत में चाय पुर्तगालियों ने ही शुरू की थे लेकिन अब तो चाय हमारे यहां ही पैदा हुई हो, ऐसा लगता है क्योंकि भारतीय खूब चाय पीते हैं।  

Anshika Tiwari
About the Author
Anshika Tiwari
2023 से asianetnews.com से जुड़ी हुईं हैं। बीए डिग्री और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा प्राप्त है। लाइफस्टाइल, नेशनल और जियो पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें लिखने में दिलचस्पी है। इसके अलावा इंटरटेनमेंट, वायरल खबरों के लिए भी काम किया है। एशियानेट न्यूज से पहले इंडिया पब्लिक और जनमत जैसे लोकल चैनल्स में करने का अनुभव है। साथ ही फील्ड रिपोर्टिंग और एंकरिंग भी की है। इनसे आप anshika.tiwari@asianetnews.in माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। Read More...
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)
 
Recommended Stories
Top Stories