How to Make Sorbet Guide: आइसक्रीम से बेहतर, ये 7 फ्रूट सोरबे रेसिपीज ना सिर्फ ठंडक देंगी बल्कि सेहत का भी ख्याल रखेंगी। तरबूज-पुदीना से लेकर कीवी-एप्पल तक, ट्राई करें ये अनोखे फ्लेवर।

गर्मियों में ठंडक की तलाश सबको होती है, लेकिन आइसक्रीम की कैलोरी और शुगर से बचना भी जरूरी है। ऐसे में फ्रूट सोरबे एक हेल्दी, लाइट और सुपर रिफ्रेशिंग ऑप्शन बनकर उभरता है। सोरबे एक फ्रोजन डेजर्ट होता है जो 100% फल, थोड़ा नींबू का रस और कभी-कभी नैचुरल स्वीटनर से तैयार किया जाता है। इसमें ना दूध होता है, ना क्रीम, इसलिए ये वेगन, डेयरी-फ्री और डाइट-फ्रेंडली होता है। आइए जानते हैं 7 ऐसे फ्रेश फ्रूट सोरबे आइडियाज, जो आपके समर को स्वाद और सेहत से भरपूर बना सकते हैं।

1. वॉटरमेलन मिंट सोरबे (तरबूज और पुदीना) 

तरबूज में 90% पानी होता है, और पुदीना गर्मी से राहत देता है। ये सोरबे डिहाइड्रेशन से बचाने के साथ-साथ शरीर को ठंडक देता है।

  • तरबूज के टुकड़े – 3 कप
  • नींबू रस – 1 चम्मच
  • पुदीना की पत्तियां – 10-12
  • शहद – 1-2 चम्मच (यदि चाहें)

सभी सामग्री को ब्लेंड करें, फिर 4-6 घंटे तक फ्रीज करें। बीच में एक बार फेंट लें।

2. मैंगो लाइम सोरबे (आम और नींबू) 

आम का सीजन हो और सोरबे ना बने, ऐसा हो ही नहीं सकता। नींबू इसमें तीखापन जोड़ता है और बैलेंस करता है आम की मिठास को।

  • पका हुआ आम – 2 कप
  • नींबू रस – 1 बड़ा चम्मच
  • चुटकी भर काला नमक (ट्विस्ट के लिए)

इसे फ्रीजर से निकालने के बाद 5 मिनट पिघलने दें, फिर सर्व करें।

3. पाइनएप्पल कोकोनट सोरबे (अनानास और नारियल) 

ट्रॉपिकल ट्विस्ट वाला यह सोरबे नारियल के पानी और फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर को अंदर से ठंडक देता है।

  • अनानास – 2 कप
  • नारियल पानी – ½ कप
  • नींबू रस – 1 चम्मच
  • शहद – ऑप्शनल

अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी अदरक का रस भी मिला सकते हैं।

4. स्ट्रॉबेरी तुलसी सोरबे 

स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और तुलसी (बेसिल) शरीर को डिटॉक्स करती है।

  • स्ट्रॉबेरी – 2 कप
  • तुलसी की 4-5 पत्तियां
  • नींबू रस – 1 टीस्पून
  • खजूर की चाशनी या स्टीविया – स्वीटनर के लिए

अगर स्ट्रॉबेरी खट्टी है, तो थोड़ा और स्वीटनर बढ़ाएं।

5. नींबू अदरक सोरबे (Lemon Ginger Sorbet) 

ये सोरबे ना सिर्फ ताजगी देता है, बल्कि पाचन में भी मदद करता है।

  • नींबू का रस – ½ कप
  • पानी – 1 कप
  • अदरक का रस – 1 चम्मच
  • गुड़ की चाशनी या शहद – स्वादानुसार

यह एक बेहतरीन palate cleanser है — खाने से पहले या बाद में लें।

6. ब्लूबेरी-चेरी सोरबे 

ब्लूबेरी और चेरी दोनों में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन और दिल के लिए फायदेमंद हैं।

  • ब्लूबेरी – 1 कप
  • चेरी – 1 कप (बीज निकाली हुई)
  • नींबू रस – 1 चम्मच
  • मेपल सिरप या डेट सिरप – स्वीटनिंग के लिए

ये सोरबे बच्चों के लिए भी बहुत हेल्दी और पसंदीदा हो सकता है।

7. कीवी-ग्रीन एप्पल सोरबे

थोड़ा खट्टा, थोड़ा तीखा – यह फ्लेवर बॉम्ब आपके मुंह में ताज़गी भर देगा।

  • कीवी – 2
  • ग्रीन एप्पल – 1
  • पुदीना – 5-6 पत्तियां
  • नींबू रस – 1 टीस्पून
  • स्वीटनर – आवश्यकता अनुसार

इसमें आइस क्यूब्स को ब्लेंड करके तुरंत भी सर्व किया जा सकता है।