- Home
- Lifestyle
- Food
- Famous Food of North India: उत्तर भारत का कर रहे है सफर, जरूर ट्राई करें ये 5 फेमस डिश
Famous Food of North India: उत्तर भारत का कर रहे है सफर, जरूर ट्राई करें ये 5 फेमस डिश
फूड डेस्क : भारत के हर राज्य का कल्चर और खाना अलग-अलग होता है। अगर हम उत्तरी भाग की बात करें तो यहां के व्यंजन इतने लजीज होते हैं कि आप अपनी उंगली चाटने पर मजबूर हो जाते हैं। तो आज हम आपको बताते हैं उत्तर भारत की 5 सबसे फेमस डिश...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
-1679125126889.jpg)
छोले भटूरे
छोले भटूरे को आप नॉर्थ इंडिया का नाश्ता समझ सकते हैं। यह सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं बल्कि पूरे देश में बड़े शौक से खाया जाता है। ऐसे में अगर आप उत्तर भारत घूम रहे हैं और आपने छोले भटूरे नहीं टेस्ट करें तो समझ लीजिए फिर आपने कुछ नहीं खाया है। आपकी उत्तर भारत की ट्रिप छोले भटूरे के बिना अधूरी सी रहेगी।
बटर चिकन
नॉन वेज लवर्स के लिए यह डिश किसी जन्नत से कम नहीं है। नॉर्थ इंडिया स्पेशली पंजाब , दिल्ली के साइड बटर चिकन बहुत ज्यादा फेमस है। यहां के लोग इसे बड़ा पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप नॉन वेज के शौकीन है तो इसे एक बार जरूर ट्राई करें।
पालक पनीर
पालक पनीर तो आपने खुद अपने घर में भी बना कर खाया जरूर होगा। लेकिन अगर आप असली पालक पनीर का मजा लेना चाहते हैं तो उत्तर भारत के रेस्टोरेंट्स या ढाबों में इसे ट्राई करें। वैसे तो यह पंजाबी डिश है, लेकिन पूरे देश में इसे बड़े चाव से खाया जाता है।
गाजर का हलवा
गाजर का हलवा नॉर्थ इंडिया की फेमस स्वीट डिश है। खासकर सर्दियों के मौसम में आपको पूरे नॉर्थ इंडिया में गाजर के हलवे के ठेले देखने मिल जाएंगे। 5 स्टार होटल से लेकर सड़क किनारे ये बिकता दिख जाएगा। आपने खुद अपने घर पर कई बार गाजर का हलवा जरूर बनाया होगा, लेकिन इसे उत्तर भारत में ट्राई करना मिस न करें।
दही भल्ला
दही भल्ला उत्तर भारत परिवारों की शादी के मेन्यू की परमानेंट डिश होती है। आपको यह लगभग हर शादी में देखने को मिल जाएगा। साथ ही कई जगह ठेलों पर सुबह से इसके स्टॉल लगने शुरू हो जाते हैं। दही भल्ला को कई लोग दही बड़े भी कहते हैं।
और पढ़ें- Chaitra Navratri 2023: व्रत के दौरान प्रोटीन की कमी को दूर करेगा ये 5 टेस्टी स्नैक्स