Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • Navratri 2023 Recipe: उपवास को बनाएं आलू पेटिस के साथ मजेदार, देखें रेसिपी

Navratri 2023 Recipe: उपवास को बनाएं आलू पेटिस के साथ मजेदार, देखें रेसिपी

फूड डेस्क. चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) में माता के भक्त उपवास रखकर आराधना करते हैं। 9 दिन के फलाहार में लोगों को बीच-बीच में कुछ चटपटा खाने का मन करता है। व्रत के दौरान आलू खाया जाता है। ऐसे में आलू पेटिस एक बेहतरीन ऑप्शन है।  

Nitu Kumari | Updated : Mar 22 2023, 09:47 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
Image Credit : Youtube

चैत्र नवरात्रि के 9 दिन के व्रत में आलू पेटिस का स्वाद लेने की मनाही नहीं होती हैं। तो अगर आप भी फलाहार के बोरियत से बचना चाहते हैं तो नई डिश के तौर पर इसे ट्राई कर सकते हैं। स्वाद और सेहत से भरपूर आलू पेटिस की रेसिपी काफी आसान है। तो चलिए नोट कीजिए आपको क्या क्या करना होगा।

27
Asianet Image
Image Credit : youtube

सबसे पहले आलू पेटिस बनाने की सामग्री नोट कीजिए

आलू-आधा किलो

सिंघाड़े का आटा-1 कटोरी

दही-आधा कप

हरा धनिया-2 चम्मच कटा हुआ

हरी मिर्च-कटी हुई तीन

अदरक – 1 इंच टुकड़ा

सेंधा नमक-स्वादानुसार

जीरा पाउडर-आधा टी स्पून

ड्राई फ्रूट्स-आधा कप

मूंगफली का तेल-तलने के लिए। आप चाहते तो घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

37
Asianet Image
Image Credit : youtube

बनाने की विधि

फलाहारी आलू पेटिस बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें। फिर छिलके उतारकर एक बर्तन में अच्छी तरह मैश कर लें।

47
Asianet Image
Image Credit : youtube

फिर इसमें हरी मिर्च, धनिया, अदरक, डालकर मिला लें। फिर धनिया और जीरा पाउडर डालें। इसके बाद इसमें सिंघाड़े का आटा मिला दें। फिर इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं। थोड़ी देर तक इसे सेट होने के लिए रख दें।

57
Asianet Image
Image Credit : youtube

फिर मिश्रण को गोल-गोल समान अनुपात में बॉल्स बना लें। आलू का मिश्रण हाथों पर चिपके नहीं इसके लिए हथेली पर तेल या फिर पानी लगा लें। मिश्रण से सारे आलू पेटिस तैयार होने के बाद उन्हें एक प्लेट में रख दें।

67
Asianet Image
Image Credit : youtube

अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। तेल गर्म होने पर आलू पेटिस को डीप फ्राई कर लें। दोनों तरफ सुनहरा होने पर इसे निकाल लें और प्लेट में फलहार चटनी के साथ खाएं और खिलाएं। आप चाहें तो इसे दही के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

77
Asianet Image
Image Credit : youtube

बता दें कि आलू पेटिस खाने के बाद पेट काफी वक्त तक भरा महसूस होता है। खाने की तलब बार-बार महसूस नहीं होगी।

और पढ़ें:

चैत्र नवरात्रि में यहां पहुंचते हैं लाखों भक्त, दो बहनों के रूप में विराजी मां दुर्गा को खिलाते हैं पान का बीड़ा

Chaitra Navratri 2023: हेल्थ या काम की वजह से नहीं रख पा रहे हैं नवरात्रि का व्रत तो करें ये काम, मिलेगी माता रानी की पूरी कृपा

Nitu Kumari
About the Author
Nitu Kumari
नीतू नवंबर 2021 से Asianetnews Hindi में कार्यरत हैं। ये मास कम्युनिकेशन में एमए करने के बाद इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक समय से काम कर रही हैं। वर्तमान में एशिया नेट हिंदी में लाइफस्टाइल बीट देख रही हैं। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर भी काम करने का अनुभव है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। Read More...
चैत्र नवरात्रि
 
Recommended Stories
Top Stories