Tomatoes Drying Method: टमाटर सुखाते समय अगर उन पर 1 चम्मच नमक डाल दिया जाए तो सड़ने की बदबू और फफूंदी से बचाव होता है। सही धूप और एयर सर्कुलेशन के साथ टमाटर जल्दी सूखते हैं और लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं।
Tomato Preservation Trick: घर में टमाटर को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए उन्हें सुखाने का ये तरीका इस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा है। कई लोग धूप में टमाटर सुखाकर उन्हें बाद में सब्जी, चटनी या सॉस में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि सुखाते समय टमाटर से सड़ने जैसी बदबू आने लगती है या उनमें फफूंदी लग जाती है। दरअसल इसकी वजह नमी और बैक्टीरिया होते हैं। अगर टमाटर सुखाते समय सिर्फ 1 चम्मच नमक का सही तरीके से इस्तेमाल कर लिया जाए, तो न केवल बदबू नहीं आती बल्कि टमाटर जल्दी और बेहतर तरीके से सूखते हैं। आइए जानते हैं टमाटर सुखाने का सही तरीका और इसके फायदे।
टमाटर को सही तरीके से काटें

सबसे पहले ताजे और सख्त टमाटर चुनें। इन्हें अच्छी तरह धोकर बीच से स्लाइस या आधा काट लें। कोशिश करें कि टमाटर बहुत पतले न काटें, वरना सुखाते समय उनका स्वाद और टेक्सचर खराब हो सकता है। टमाटर काटते वक्त उसकी मोटे भाग काट लें।
सुखाने से पहले 1 चम्मच नमक जरूर डालें

कटे हुए टमाटरों पर हल्का सा नमक छिड़क दें। नमक टमाटर के अंदर मौजूद अतिरिक्त नमी को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे टमाटर जल्दी सूखते हैं और उनमें बैक्टीरिया या फंगस बनने की संभावना भी कम हो जाती है।
डायरेक्ट तेज धूप में न रखें
टमाटर को बहुत तेज धूप में रखने के बजाय हल्की धूप या हवादार जगह में सुखाना बेहतर होता है। तेज धूप में टमाटर ऊपर से जल्दी सूख जाते हैं लेकिन अंदर नमी रह जाती है, जिससे बदबू आने लगती है।
सुखाते समय एयर सर्कुलेशन का रखें ध्यान

टमाटर को प्लेट, ट्रे या जालीदार ट्रे पर फैलाकर रखें ताकि हवा चारों तरफ से लग सके। इससे टमाटर जल्दी सूखेंगे और उनमें सड़न या फफूंदी नहीं लगेगी।
इसे भी पढ़ें- Easy Recipes without LPG Gas: गैस खत्म हो गई? बिना LPG के मिनटों में बनाएं ये 5 टेस्टी और आसान डिश
पूरी तरह सूखने के बाद करें स्टोर
जब टमाटर पूरी तरह सूख जाएं, तब उन्हें एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। चाहें तो थोड़ा सा ऑलिव ऑयल डालकर भी रख सकते हैं। इससे उनका स्वाद लंबे समय तक बरकरार रहता है।
इसे भी पढ़ें- बासी रोटी नहीं बेकार! बची हुई रोटियों से बनाएं ये 5 टेस्टी स्नैक्स, बच्चे भी मांगेंगे बार-बार
